---Advertisement---

Libya floods :लीबिया में विनाशकारी बाढ़-तूफान: अब तक 20000 से अधिक लोगों के मरने की आशंका, शहर में भीषण तबाही

Libya floods : लीबिया में तूफान और फिर ने भारी तबाही मचा रखी है। वहां एक अनुमान के तहत अब तक करीब 20,000 लोगों की मौत की आशंका है। इसके अलावा रोज ही इस लाशों की संख्या बढ़ रही है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 15, 2023 7:06 अपराह्न | Updated: सितम्बर 16, 2023 5:06 अपराह्न

Libya flood
Follow Us
---Advertisement---

Libya floods : लीबिया का डेरना शहर इस समय अपनी तबाही को लेकर दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। लीबिया में पहले तूफान और उसके बाद आई बाढ़ ने लगभग एक चौथाई देश को पूरी तरह तबाह करके रख दिया है। बता दें कि अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 20,000 लोगों की मौत की आशंका है।

शहर बना मुर्दाघर

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार शहर की सभी सड़कों पर लाशें पड़ी है और बहुत बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए है। लापता लोगों में से ज्यादातर लोग समुद्र में आई बाढ़ के साथ ही पानी में बह गए हैं। जिस कारण लोगों को अपनों की लाशें भी देखने को नहीं मिल रही हैं। शहर के अंदर मुर्दाघर पूरी तरह से भर गए हैं और लोगों को लाशों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनानी पड़ रही हैं।  

WHO ने कहा बचायी जा सकती थी लोगों की जान

लीबिया की इस बदहाली पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि देश में पिछले 10 सालों से गृह युद्ध चल रहा है। जिसके कारण वहां कोई भी मौसम विभाग से जुड़ी संस्था काम नहीं कर रही है। इसके अलावा गृह युद्ध के ही कारण देश में दो अलग-अलग सरकारें चल रही है जिनमें कोई भी पूरी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती है। WHO कहता है कि अगर वहां बाढ़ और तूफान की तैयारी की जाती तो बड़ी संख्या में लोगों की जान बचायी जा सकती थी। लोगों को समय से पहले बाढ़ वाले स्थान से कहीं दूर ले जाया जा सकता था मगर संस्थाओं के अभाव के कारण वहां किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया

गौरतलब है कि इससे पहले इस तबाही के बाद प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने देश में 3 दिन तक झंडा झुकाने का आदेश दिया और शोक की घोषणा की है। विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डेरना में भारी तबाही मचाई है। इसके बाद इस शहर को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran-War

मार्च 13, 2026

Pakistan Afghanistan Conflict

मार्च 13, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 13, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 13, 2026

Strait of Hormuz

मार्च 12, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 12, 2026