---Advertisement---

US-Israel-Iran War क्या गहरा रहा परमाणु युद्ध का अंदेशा? आशंका के बीच विस्तार से जानें विभत्स परिणाम 

US-Israel-Iran War क्या दुनिया को परमाणु युद्ध की दहलीज़ पर खड़ा कर रही है? मोजतबा खामेनेई की ताजा चेतावनी के बीच हम आपको इसके विभत्स परिणाम के बारे में बताने की कोशिश करेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2026 11:57 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: दुनिया में अस्थिरता का दौर साफ तौर पर नजर आ रहा है। ईरान में लगी आग धीरे-धीरे ही सही, लेकिन जगत को अपनी आगोश में ले रही है। नए ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिका पर और सख्त हो चुके हैं। ईरानी सेना ने इजरायली दिमोना परमाणु रिएक्टर स्टेशन को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

यदि ऐसा हुआ, तो दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा मंडराएगा। मोजतबा खामेनेई का सख्त लहज़ा, अमेरिका-इजरायल की जिन परमाणु युद्ध की आशंका को तेज कर रही है। ऐसे में आइए हम आपको इस अंदेशा के बीच परमाणु युद्ध के विभत्स परिणाम विस्तार से बताते हैं।

क्या US-Israel-Iran War के बीच गहरा रहा परमाणु युद्ध का अंदेशा?

ये सवाल नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की चेतावनी के बाद उठे हैं। दरअसल, ईरानी सुप्रीम लीडर ने साफ किया है कि वे अमेरिका और इजरायल को घुटनों पर लाने का काम करेंगे। इस लिहाज से ईरान लगातार खाड़ी दशों में स्थित अमेरिकी एयरबेस और तेल रिजर्व को निशाना बनाने का काम कर रहा है। इसके साथ ही इजरायल पर भी ईरान नकेल कसना चाहता है।

जानकारी के मुताबिक ईरानी सेना ने इसी क्रम में इजरायल के दिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। इससे पूर्व इजरायल द्वारा तेहरान में तालेघान परिसर पर हमला किया गया जहां कथित रूप से ईरान एएमएडी परियोजना के तहत परमाणु हथियार विकास करता था। ऐसे में यदि ईरान पलटवार करता है, तो आशंका है कि दुनिया परमाणु युद्ध का गवाह बने।

मिडिल ईस्ट में छिड़े संघर्ष के बीच क्या हो सकता है विभत्स परिणाम?

ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों ने पूरी दुनिया को अस्थिर कर दिया है। ईंधन संकट से लेकर एलपीजी समेत ऊर्जा के अन्य स्रोत की कमी दुनिया के विभिन्न देशों में देखी जा रही है। इसी बीच यदि परमाणु युद्ध हुआ, तो स्थिति और विभत्स हो जाएगी। इसके एक नहीं, बल्कि अनेक दीर्घकालिक परेशानियां दुनिया को झेलनी पड़ेंगी। सबसे पहले बड़े स्तर पर जनहानि होने की आशंका है। इसके अलावा युद्ध स्थल पर भीषण विस्फोट और गर्मी इलाके को बर्बाद कर सकती है।

मोजतबा खामेनेई की सेना ने जिस अंदाज में इजरायल पर हमला करने की चेतावनी दी है। उससे शॉकवेव उत्तपन्न होकर घटनास्थल से कई किमी की रेंज में सभी बुनियादी ढ़ांचों को बर्बाद कर सकती है। इसके अलावा परमाणु युद्ध के कुप्रभाव से दीर्घकालिक बीमारियां लोगों को हैरान करेंगी।साथ ही किसी सभ्यता का आस्तित्व दाव पर लगने के साथ पारिस्थितिक तंत्र की तबाही देखने को मिलेगी।

अब से करीब 80 वर्ष पूर्व जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में बर्बादी का मंजर देखा जा चुका है। जब अगस्त 1945 में जापान के दो शहरों पर परमाणु हमला किया गया, तो उसके परिणामों ने मानवता के इतिहास पर गहरा घाव छोड़ा। दुनिया में आर्थिक से लेकर तमाम तरह की अव्यवस्था देखने को मिली। यही वजह है कि मिडिल ईस्ट में छिड़े विभत्स संघर्ष के बीच परमाणु युद्ध की आशंका लोगों को डरा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Exit Polls 2026

अप्रैल 29, 2026

Rain Alert 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

कल का मौसम 30 April 2026

अप्रैल 29, 2026

Asim Munir

अप्रैल 29, 2026

PM Kisan Yojana

अप्रैल 29, 2026

AI Tools

अप्रैल 29, 2026