Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति अपने बयानों को लेकर काफी मशहूर है। जब से मीडिल ईस्ट में युद्ध शुरू हुआ है, लगातार वह ईरान को धमकी दे रही है। इसी बीच अब उन्होंने एक ऐसी धमकी दी है, जिसने दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि आज से कुछ दिन पहले ट्रंप ने ईरान को कुछ दिनों को मोहलत दी थी। इसी बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक ट्वीट किया, जिसके बाद एक सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमेरिका ईरान को बर्बाद करने जा रहा है। एक्स हैंड पर Donald Trump ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। आईए जानते है कि क्या है इसके मायने।
Donald Trump ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने एक्स हैंडल ट्रुथ सोशल ने लिखा कि “याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था?
Donald J. Trump Truth Social 04:04.26 10:05 AM EST
Remember when I gave Iran ten days to MAKE A DEAL or OPEN UP THE HORMUZ STRAIT. Time is running out – 48 hours before all Hell will reign down on them. Glory be to GOD! President DONALD J. TRUMP
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 4, 2026
समय तेज़ी से बीत रहा है – 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा। ईश्वर की महिमा हो”! ट्रंप ने एक और ट्वीट में कहा कि “तेहरान में हुए इस भीषण हमले में ईरान के कई सैन्य नेता, जिन्होंने खराब और नासमझी से उनका नेतृत्व किया, और अन्य कई चीजें भी समाप्त हो गईं”!
क्या अगले 48 घंटे बाद बर्बाद हो जाएगा ईरान?
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अब से कुछ घंटे बाद अमेरिका ईरान को बर्बाद करने जा रहा है। हालांकि ईरान पर बीते कई दिनों से इजरायल और ईरान मिलकर हमला कर रहे है, हालांकि ईरान भी लगातार जवाब दे रहा है और युद्ध में डटकर खड़ा है। इसके अलावा इजरायल में भी साफ कहा कि वह भीषण हमला करने के लिए अमेरिका के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे है।
माना जा रहा है कि अगर युद्ध और भीषण होता है तो दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है, क्योंकि ईरान पर हमला यानि युद्ध संकट गहरा जाना। हालांकि अब देखना होगा कि क्या Donald Trump सिर्फ ट्वीट ही करते है या फिर ईरान पर कोई जवाबी कार्रवाई करते है।
