---Advertisement---

Donald Trump: ‘उन पर कहर टूट…’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम, बर्बादी के कगार पर ईरान! कई देशों में हड़कंप

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति अपने बयानों को लेकर काफी मशहूर है। इसी बीच उन्होंने एक ऐसी धमकी दी है, जिसने ईरान की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 5, 2026 11:57 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति अपने बयानों को लेकर काफी मशहूर है। जब से मीडिल ईस्ट में युद्ध शुरू हुआ है, लगातार वह ईरान को धमकी दे रही है। इसी बीच अब उन्होंने एक ऐसी धमकी दी है, जिसने दुनिया के कई देशों में हड़कंप मचा दिया है। बता दें कि आज से कुछ दिन पहले ट्रंप ने ईरान को कुछ दिनों को मोहलत दी थी। इसी बीच ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक ट्वीट किया, जिसके बाद एक सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमेरिका ईरान को बर्बाद करने जा रहा है। एक्स हैंड पर Donald Trump ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। आईए जानते है कि क्या है इसके मायने।

Donald Trump ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने एक्स हैंडल ट्रुथ सोशल ने लिखा कि “याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था?

समय तेज़ी से बीत रहा है – 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा। ईश्वर की महिमा हो”! ट्रंप ने एक और ट्वीट में कहा कि “तेहरान में हुए इस भीषण हमले में ईरान के कई सैन्य नेता, जिन्होंने खराब और नासमझी से उनका नेतृत्व किया, और अन्य कई चीजें भी समाप्त हो गईं”!

क्या अगले 48 घंटे बाद बर्बाद हो  जाएगा ईरान?

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अब से कुछ घंटे बाद अमेरिका ईरान को बर्बाद करने जा रहा है। हालांकि ईरान पर बीते कई दिनों से इजरायल और ईरान मिलकर हमला कर रहे है, हालांकि ईरान भी लगातार जवाब दे रहा है और युद्ध में डटकर खड़ा है। इसके अलावा इजरायल में भी साफ कहा कि वह भीषण हमला करने के लिए अमेरिका के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे है।

माना जा रहा है कि अगर युद्ध और भीषण होता है तो दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है, क्योंकि ईरान पर हमला यानि युद्ध संकट गहरा जाना। हालांकि अब देखना होगा कि क्या Donald Trump सिर्फ ट्वीट ही करते है या फिर ईरान पर कोई जवाबी कार्रवाई करते है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026