---Advertisement---

राजनाथ सिंह की सख्त चेतावनी से दहशत में पाकिस्तान, Khawaja Asif ने दी हमले की गीदड़भभकी, जानें सबकुछ

Khawaja Asif: भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh की सख्त चेतावनी के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। इस बीच Khawaja Asif ने भी हमले की धमकी देते हुए बड़ा बयान दिया है। जानें भारत-पाकिस्तान तनाव की पूरी कहानी और ताजा अपडेट।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 5, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Khawaja Asif
Follow Us
---Advertisement---

Khawaja Asif: हाल ही में राजनाथ सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हुआ था, जिसमे उन्होंने पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर को चेतावनी दी थी कि अगर पाक किसी प्रकार की हिमाकत करता है, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को गीदड़भभकी देते हुए इस बार कोलकाता पर हमला करने की बात कह दी है। यह बयान दर्शाता है कि पाकिस्तान एक चेतावनी से कितना डर गया है। मालूम हो कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हले से पाक को जबरदस्त नुकसान हुआ था। चलिए आपको समझाते है कि क्या है इसके मायने?

Khawaja Asif ने दी हमले की गीदड़भभकी

मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आशंका जताई थी, कि पाकिस्तान कुछ नापाक हरकत कर सकता है। जिसके बाद राजनाथ सिंह ने अपने एक संबोधन में सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पड़ोसी मुल्क किसी प्रकार दुस्साहस करता है तो इस बार परिणाम निर्णायक होंगे। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। जिसके बाद पाक में पूरी तरह से हड़कंप मच गया है। इसी बीच अब पाक के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने गीदड़भभकी दी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाक मंत्री ने कहा कि “अगर भारत इस बार कोई झूठा ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो ईश्वर की कृपा से हम इसे कोलकाता तक ले जाएंगे। ऐसी खबरें हैं कि उनके (भारत) अपने लोगों या पाकिस्तानियों के माध्यम से एक झूठ भरे अभियान की योजना बनाई गई। इसमें कुछ शवों को कहीं डाल कर यह कहा गया कि वे आतंकवादी थे और उन्होंने ऐसा-ऐसा किया है।”

राजनाथ सिंह ने दी थी सख्त चेतावनी

राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “हमारा neighbour आजकल जो situation है उसमें कोई भी misadventure कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया तो भारत का एक्शन unprecedented और decisive होगा।

हमारी सरकार हर परिस्थिति में निपटने में सक्षम और तैयार है। यह समय पूरे देश के एकजुट होने का है। संकट के समय में भाजपा ने हमेशा देश का साथ दिया है। यह समय Party Politics करने का नहीं है, बल्कि सभी Political Parties को एक साथ आने का है”।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 10, 2026

Jharkhand News

जुलाई 9, 2026

Rashifal 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

Rain Alert 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026