---Advertisement---

बाल बाल बचे Donald Trump! हमले के बाद व्हाइट हाउस में मचा हड़कंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, जानें सबकुछ

Donald Trump पर हमले की खबर से हड़कंप मच गया। व्हाइट हाउस में सुरक्षा बढ़ाई गई और ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। जानें पूरी घटना, सुरक्षा अपडेट और ताजा जानकारी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2026 11:26 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति पर एक बार फिर हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि सुरक्षाबलों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक में डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद Donald Trump को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बता दें कि इसकी जानकारी ट्रंप ने खुद अपने एक्स हैंडल टू्थ सोशल पर शेयर किया है। बता दें कि यह पहली बार जब ट्रंप पर हमला करने की कोशिश की गई है।

इससे पहले भी कई बार उनपर हमला हो चुका है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और कैबिनेट के सदस्य भी ठीक हैं. वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों के रेडियो मैसेज के अनुसार एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में ले लिया गया है।

हमले के बाद Donald Trump ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस मामले पर अपने एक्स हैंडल ट्रूथ सोशल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “पुलिस ने प्रोटोकॉल के अनुसार हमें परिसर छोड़ने का अनुरोध किया है, जिसे हम तुरंत करेंगे। मैं 30 मिनट में व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग रूम से प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और सभी कैबिनेट सदस्य पूरी तरह स्वस्थ हैं। हम आधे घंटे में आपसे बात करेंगे। मैंने कार्यक्रम के सभी प्रभारी प्रतिनिधियों से बात कर ली है और हम 30 दिनों के भीतर कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित कर लेंगे।

वाशिंगटन डी.सी. में आज शाम काफ़ी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने शानदार काम किया। उन्होंने तुरंत और बहादुरी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सुझाव दिया है कि हम कार्यक्रम जारी रखें, लेकिन मैं पूरी तरह से पुलिस के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही फैसला लेंगे। चाहे जो भी फैसला हो, शाम योजना से काफ़ी अलग होगी, और हमें इसे दोबारा करना ही पड़ेगा”।

हमलावर को पकड़ लिया गया है – डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने आगे लिखा कि  “वाशिंगटन डी.सी. में आज शाम काफ़ी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने शानदार काम किया। उन्होंने तुरंत और बहादुरी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सुझाव दिया है कि हम कार्यक्रम जारी रखें, लेकिन मैं पूरी तरह से पुलिस के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही फैसला लेंगे। चाहे जो भी फैसला हो, शाम योजना से काफ़ी अलग होगी, और हमें इसे दोबारा करना ही पड़ेगा”।

डोनाल्ड ट्रंप के हमले पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “यह जानकर राहत मिली कि वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशल मंगल की कामना करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और इसकी स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अगस्त 2, 2026

Rashifal 2 August 2026

अगस्त 1, 2026

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 1, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 1, 2026