---Advertisement---

JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पाखंड का पर्दाफाश, पत्नी उषा को बनाना चाहते है ईसाई; बयान को लेकर इंटरनेट पर मच बवाल

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति के एक बयान ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। मालूम हो कि जेडी वेंस ने भारतीय मूल की महिला से शादी की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 31, 2025 6:33 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 31, 2025 8:55 अपराह्न

JD Vance
Follow Us
---Advertisement---

JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति के एक बयान ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। मालूम हो कि जेडी वेंस ने भारतीय मूल की महिला से शादी की है, जिनका नाम उषा है। हाल ही में उपराष्ट्रति अपने पूरे परिवार के साथ भारत घूमने के लिए आए थे। वहीं अब वेंस के एक बयान ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। दरअसल News18 एक रिपोर्ट के मुताबिक मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित अमेरिकी कार्यक्रम में वेंस ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस ईसाई धर्म अपनाएँ, क्योंकि उनके बच्चे ईसाई धर्म अपना रहे हैं और वह अक्सर उनके साथ चर्च जाती हैं। जिसके बाद इंटरनेट पर बवाल मच गया।

JD Vance पत्नी उषा को बनाना चाहते है ईसाई

मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित अमेरिकी कार्यक्रम में “ज़्यादातर रविवार, उषा मेरे साथ चर्च आएगी। जैसा कि मैंने उसे बताया है और मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है और अब अपने 10,000 करीबी दोस्तों के सामने भी कहूँगा। क्या मैं आशा करता हूँ कि अंततः वह भी उसी तरह प्रभावित होगी जैसे मैं चर्च से प्रभावित हुआ था? हाँ, मैं सचमुच यही चाहता हूँ क्योंकि मैं ईसाई धर्म के सुसमाचार में विश्वास करता हूँ और मुझे आशा है कि अंततः मेरी पत्नी भी इसे उसी तरह देखेगी। लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करती है, तो ईश्वर कहते हैं कि हर किसी के पास स्वतंत्र इच्छाशक्ति होती है और इसलिए इससे मुझे कोई समस्या नहीं होती”।

जेडी वेंस के बयान से इंटरनेट पर मच बवाल

जेडी वेंस के इस बयान के बाद अब यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर्स ने लिखा कि

“मुझे लगता है कि जेडी वेंस को सनातन धर्म अपनाना चाहिए। शाश्वत आस्था”। एक और यूजर ने लिखा कि

https://twitter.com/Lusifer__Girl/status/1983999638572339578

“उषा के हिंदू मूल्यों, शक्ति, संतुलन और करुणा ने जेडी वेंस को बचाया, लेकिन अब वे उस आस्था को ही तोड़ रहे हैं जिसने उन्हें स्थिर रखा था। यह पाखंड है, नेतृत्व नहीं, एक बुद्धिमान व्यक्ति का दुखद पतन”। जेडी वेंस के बयान के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026