---Advertisement---

Donald Trump: यूरोपीय संघ के आगे झुका अमेरिका! ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर ट्रंप का यू-टर्न, टैरिफ बम की धमकी भी वापस

Donald Trump ने ग्रीनलैंड पर दबावपूर्वक कब्जे से जुड़े दावों को नकार दिया है। प्रेसिडेंट ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए ये भी कहा है कि ग्रीनलैंड का समर्थन करने वाले यूरोपीय देशों के लिए अतिरिक्त टैरिफ की धमकी वापस ली जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2026 10:46 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: दुनिया में नए सिरे से अमेरिकी प्रभुत्व बनाने को आमादा ट्रंप को जोरदार झटका लगा है। प्रेसिडेंट ट्रंप अपने कहे बातों से पलट गए हैं। उन्होंने साफ किया है कि ग्रीनलैंड पर कब्जा के लिए अमेरिका बल प्रयोग नहीं करेगा। डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखने वालों को पता होगा कि कैसे अमेरिका ग्रीनलैंड पर अपना कब्जा जमाने को बेताब था। हालांकि, यूरोपीय संघ एकजुट हुआ और मिलकर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आवाज उठाई।

इसका असर ये हुआ है कि अब अमेरिका यूरोप के समक्ष झुकता नजर आ रहा है। आलम ये है कि डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड का समर्थन करने वालों पर जो टैरिफ बम की धमकी जारी की थी वो भी वापस ली गई है। यह सब कुछ ऐसे समय में हुआ है जब पहले वेनेजुएला पर अमेरिका ने हमला किया और फिर ग्रीनलैंड पर बादशाहत रखने की इच्छा जाहिर की थी। फिर परिस्थिति ऐसी बनी कि डोनाल्ड ट्रंप अब यू-टर्न ले चुके हैं।

ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर Donald Trump का यू-टर्न!

प्रेसिडेंट ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर दबावपूर्वक कब्जे को लेकर यू-टर्न लिया है। बुधवार को बयान जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वे टैरिफ को आगे नहीं बढ़ाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि नाटो महासचिव मार्क रुट्टे ने ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र से संबंधित भविष्य के समझौते के लिए एक ढांचे पर सहमति व्यक्त की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि यह समाधान लागू हो जाता है, तो यह संयुक्त राज्य अमेरिका और सभी नाटो देशों के लिए एक महान समाधान होगा। अमेरिका ऐसी पहल करना चाहता है जिससे न केवल ग्रीनलैंड की रक्षा हो, बल्कि पूरे आर्कटिक क्षेत्र की रक्षा भी शामिल हो। हालांकि, अमेरिका ने भी स्पष्ट किया है कि केवल वही ग्रीनलैंड की विशाल, खनिज-समृद्ध क्षेत्र को सुरक्षित कर सकता है।

टैरिफ बम की धमकी भी वापस

अमेरिका ने ग्रीनलैंड का समर्थन करने वाले यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इसे भविष्य में बढ़ाया भी जा सकता है। अमेरिका के इस कदम का यूरोप में खुलकर विरोध हुआ। कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी समेत अन्य कई देश मुखरता के साथ डोनाल्ड ट्रंप की इस नीति के खिलाफ बोलते नजर आए। आलम ये हुआ कि अब अमेरिका टैरिफ बम की धमकी वापस ले रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि ग्रीनलैंड पर नियंत्रण करने के अपने प्रयास का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी वापस ली जाती है। दरअसल, प्रेसिडेंट ट्रंप के इस फैसले को लेकर दुनिया भर में हो-हल्ला मचा था। यूरोपीय संघ तो वैकल्पिक इंतजाम में जुट गया था जो निकट भविष्य में अमेरिका के लिए हानिकारक हो सकता था। इससे पूर्व ट्रंप ने सधी चाल चलते हुए अपनी धमकी वापस ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका आगे क्या कदम उठाता है। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026