’10 दिनों के युद्धविराम…’ Donald Trump के नए दांव से दुनिया में हलचल तेज, क्या इजरायल-लेबनान के बीच हो जाएगी सुलह, जानें सबकुछ

Donald Trump के नए दांव से हलचल तेज हो गई है। दरअसल ट्रंप ने ईरान और लेबनान के बीच सीजफायर के ऐलान कर दिया है। जिससे कई तरह के सवाल खड़े होने शुरू हो गए है।

Donald Trump

फाइल फोटो

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के एक नए दांव से हलचल तेज हो गई है। बता दें कि Donald Trump ने अपने एक्स हैंडल ट्रूथ सोशल पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इजरायल और लेबनान के बीच सीजाफयर करवा दिया है और जल्द ही युद्ध खत्म करवा सकते है। गौरतलब है और अभी अमेरिका और ईरान के बीच सीजाफयर जारी है, हालांकि दोनों की तरफ से बीच-बीच में धमकियां भी सामने आ रही है। जिसके बाद स्थिति चिंताजनकर बनी हुई है। वहीं अब ट्रंप ने एक नया दांव खेल दिया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या ये अमेरिकी राष्ट्रपति की कोई नई चाल है युद्ध से ध्यान भटकाने का।

Donald Trump के नए दांव से हलचल तेज

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल ट्रूथ सोशल पर लिखा कि “मैंने अभी-अभी लेबनान के परम आदरणीय राष्ट्रपति जोसेफ औन और इज़राइल के प्रधानमंत्री बिबी नेतन्याहू के साथ उत्कृष्ट वार्ता की। इन दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए पूर्वी मानक समय (ईएसटी) के अनुसार शाम 5 बजे से 10 दिनों के युद्धविराम की औपचारिक शुरुआत करने पर सहमति जताई है।

मंगलवार को, दोनों देशों ने 34 वर्षों में पहली बार वाशिंगटन, डी.सी. में हमारे महान विदेश मंत्री मार्को रुबियो की उपस्थिति में मुलाकात की। मैंने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री रुबियो को संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष डैन रज़िन केन के साथ मिलकर इज़राइल और लेबनान के साथ स्थायी शांति स्थापित करने के लिए काम करने का निर्देश दिया है। विश्व भर में 9 युद्धों को समाप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां युद्ध होगा, तो चलिए, इसे पूरा करते हैं”।

क्या इजरयाल-लेबनान के बीच हो जाएगी सुलह?

बता दें कि इजरायल और लेबनान को लेकर Donald Trump ने कहा था कि वह 10वां युद्ध रूकवाने जा रहे है। सबसे खास बात है कि इजरायल बीते कई महीनों से लगातार लेबनान और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर जबरदस्त हमला करता हुआ आ रहा था। लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप के इस नए ऐलान के बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे है कि क्या इजरायल और लेबनान के बीच सुलह हो जाएगी। हालांकि यह कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी, क्योंकि ट्रंप के बयान पलभर में पलट जाते है।

इसके अलावा ट्रंप ने एक्स हैंडल पर लिखा कि “मुझे उम्मीद है कि हिज़्बुल्लाह इस महत्वपूर्ण समय में सद्भाव और अच्छे आचरण का पालन करेगा। अगर वे ऐसा करते हैं तो यह उनके लिए एक बहुत बड़ा क्षण होगा। अब और हत्याएं नहीं। अंततः शांति होनी चाहिए! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद”।

 

 

Exit mobile version