Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति और इटली की प्रधानमंत्री के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। बता दें कि जी-7 बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने जॉर्जिया मेलोनी पर एक ऐसी टिप्पणी कि जिसके बाद खुद Georgia Melony ने इसकी जवाब दिया और ट्रंप की बोलती बंद कर दी है।
बताते चले भारत के प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है और दोनों ही नेता एक साथ बेहद खुश नजर आते है। लेकिन ट्रंप के बयान के बाद इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा?
Donald Trump के बयान से मची हलचल
एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक “ट्रंप ने इटली के La7 टीवी चैनल को दिए एक छोटे से इंटरव्यू में कहा कि “शायद वह खुश हैं कि मैंने उनसे बात की। मुझे उनसे बात करने की ज़रूरत नहीं थी। उन्होंने मुझसे फ़ोटो खिंचवाने की गुज़ारिश की। वह मेरे साथ फ़ोटो खिंचवाने के लिए बहुत बेताब थीं। मैं फोटो नहीं खिंचवाता, लेकिन मुझे उन पर तरस आया।”
ट्रंप के इस बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर ट्रंप की तरफ से ऐसा क्यों बोला गया। इसके अलावा भी ट्रंप के इस बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। वहीं अब इस मामले पर Georgia Meloni ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यहां तक उनके विदेश मंत्री ने अमेरिका का दौरा रद्द कर दिया है।
ट्रंप के बयान पर मेलोनी ने किया पलटवार
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस मामले परअपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं, मैं सचमुच हैरान हूँ। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं, आख़िरकार, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।
मैं बस इतना कह सकता हूँ कि यह शर्म की बात है कि वे पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों के प्रति वैसी दृढ़ता नहीं दिखाते, जबकि वे उन नेताओं के प्रति कहीं ज़्यादा नरम रुख अपनाते हैं। हालाँकि, उन्हें एक बात याद रखनी चाहिए। मैं और इटली कभी भी किसी के आगे गिड़गिड़ाते नहीं हैं।”
