---Advertisement---

‘मैंने किसी का रेप…’ पत्रकार की बात सुन तिलमिलाए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, हमले के बाद पहला इंटरव्यू आया सामने, जानें सबकुछ

Donald Trump: हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें एक विवादित बयान पर बड़ा हंगामा मच गया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 27, 2026 11:23 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल बीते दिन व्हाइट हाउस में डीनर के दौरान एक व्यक्ति ने उनपर हमला करने की कोशिश की, हालांकि सुरक्षबलों ने आरोपी को दबोच लिया और Donald Trump और वहां पर मौजूद सभी लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया था। जिसके बाद ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह पत्रकार के सवालों पर आग बबूला हो गए।

जानकारी के मुताबिक व्हाइट हाउस डिनर हमले में संदिग्ध कोल एलन ने हमले से पहले ही 1,052 शब्दों के मेनिफेस्टो में सनसनीखेज दावे किए गए हैं। जिसमे आरोपी ने ट्रंप को ट्रंप को ‘देशद्रोही’ और ‘गद्दार’ बताया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पत्रकार की बात सुन क्यों तिलमिलाए Donald Trump?

व्हाइट हाउस में हुई फायरिंग के बाद CBS न्यूज से दिए एक इंटरव्यू में Donald Trump ने विपक्षी दल (डेमोक्रेटिक पार्टी) को भी आड़े हाथ लिया। इसके अलावा पत्रकार के एक सवाल पर वह गुस्सा गए। दरअसल महिला पत्रकार ने संदिग्ध कोल एलन का एक मैनिफेस्टो पढ़ा, जिसमे लिखा था कि “मैं उस शख्स के गुनाहों से अपने हाथ रंगना नहीं चाहता हूं, जिसे मैं बच्चों से यौन शोषण करने वाला (पिडोफाइल), रेपिस्ट और गद्दार मानता हूं”।

गौरतलब है कि यह बात सुनकर ट्रंप गुस्सा हो गए। उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मैं बलात्कारी नहीं हू। मैंने किसी का बलात्कार नहीं किया।” मैं बाल यौन शोषण करने वाला नहीं हूँ, यह बकवास किसी बीमार मानसिकता वाले व्यक्ति ने लिखी है, मुझे पूरी तरह से निर्दोष साबित कर दिया गया है। बता दें कि वीडियो को Rapid Response 47 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है।

हमले के बाद क्या बोले ट्रंप?

मीडिया को संबोधित करते हुए Donald Trump ने कहा कि “यह बेहद अप्रत्याशित था, लेकिन सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अविश्वसनीय रूप से त्वरित कार्रवाई की, एक व्यक्ति कई हथियारों से लैस होकर सुरक्षा चौकी पर टूट पड़ा, और उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ बेहद बहादुर सदस्यों ने काबू कर लिया।

उन्होंने बहुत तेजी से कार्रवाई की और पारदर्शिता और स्पष्टता के उद्देश्य से, मैंने आदेश दिया है कि इसे जारी किया जाए। एक टेप जारी किया है जिसमें हमारे संविधान पर हमला करने वाले इस बदमाश की हिंसा को दिखाया गया है, और यह भी दिखाया गया है कि सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने हमारे देश की रक्षा के लिए कितनी तेजी से कार्रवाई की”

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Deepali Tiwari

अप्रैल 27, 2026

Mamata Banerjee

अप्रैल 27, 2026

Ebrahim Rezaei

अप्रैल 27, 2026

Delhi News

अप्रैल 27, 2026

Rishabh Pant

अप्रैल 27, 2026