Donald Trump: फ्रांस लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन अब हिंसक होता जा रहा है जिसकी वजह से दंगे और अशांति ने दुनिया को खौफ में डाल दिया है। वहीं इस सबके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है। हालांकि सरकार इसे लेकर सख्त प्रशासनिक कदम उठा रही है लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि बहुत जल्द पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा। यह भविष्यवाणी निश्चित तौर पर दुनिया भर के लोगों को स्तब्ध कर दिया है लेकिन यह सब के बीच आइए जानते हैं आखिर क्या है डोनाल्ड ट्रंप का कहना और पूरी डिटेल्स क्या है।
फ्रांस को लेकर Donald Trump का रुख
इमीग्रेशन पॉलिसी पर चिंता व्यक्त करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘पेरिस बहुत जल्दी मुस्लिम शहर में तब्दील हो सकता है।’ इस बारे में उन्होंने पहले ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत की थी जहां बिना किसी सीमा के प्रवासियों को देश में आने देने के खतरों के लिए आगाह किया था। ट्रंप का कहना है कि अगर उस समय मेरी बात मानी गई होती तो आज स्थिति ऐसी नहीं होती।
कैसे सरकार के खिलाफ खड़े है फ्रांस में लोग
फ्रांस के पेरिस, लिली और नीस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़पें हुई हैं। दंगे और लूटपाट की स्थिति लगातार बनी हुई है। सरकार की तरफ से स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की जारी है। जहां कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है लेकिन बढ़ती महंगाई के विरोध में भी प्रदर्शन जारी है। सुरक्षा में चूक को लेकर प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू की सरकार पर जनता का दबाव बढ़ रहा है।
क्या है सरकार का फैसला फ्रांस में
वहीं फ्रांस में बढ़ते हिंसा और अशांति को लेकर गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की गई थी। वहीं कहां जा रहा है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। कहा गया है कि पूरी तरह से इस हिंसा को रोकने के लिए आदेश जारी किए गए हैं और जांच करने के लिए कहा गया है।
फ्रांस सरकार का प्रदर्शनकारियों को लेकर सख्त रुख
फ्रांस में हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में अब तक 2,500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राष्ट्रपति की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ और तबाही की है उन्हें इसका नुकसान भरना पड़ेगा क्योंकि सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।







