---Advertisement---

रूस-यूक्रेन शांति समझौते से Donald Trump को कैसे होगा फायदा? जानें क्या है अमेरिकी राष्ट्रपति का मास्टर प्लान

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच मुलाकात हुई थी। जहां दोनों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई थी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात हुई थी, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति के बीच अलास्का में मुलाकात हुई थी। बीते कई महीनों से रूस यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है। वहीं अब Donald Trump रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता करने में लगे हुए है, और उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक बातचीत सकारात्मक रही है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर रूस यूक्रेन शांति समझौते अमेरिका राष्ट्रपति को क्या फायदा होने वाला है। आईए आपको बताते है इससे जुड़े अपडेट।

रूस-यूक्रेन शांति समझौते से Donald Trump को कैसे होगा फायदा?

बता दें कि रूस-यूक्रेन शांति समझौते से Donald Trump को की मायने में फायदा होने की उम्मीद है, अगर रूस और यूक्रेन युद्ध रूक जाता है, तो दुनिया को यह सीधा संदेश जाएगा कि दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया, उसे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump कर दिखाया, जिससे दुनिया में अमेरिका का दबदबा और बढ़ेगा, इसके अलावा ट्रंप लगातार नोबेल पुरस्कार को लेकर कह रहे है कि उन्होंने दुनिया के कई देशों के बीच युद्ध रूकवाया तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, इसके अलावा दुनिया के कई देश के नेताओं ने उन्हें नोबेल पुरस्कार खरीदने की सिफारिश की है।

यूक्रेन अमेरिका से खरीदेगा हथियार

बता दें कि यूक्रेन-रूस समझौते को लेकर बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच मुलाकात हुई थी, दोनों के बीच सकारात्मक बातचीत हई थी। रिपोर्टस के मुताबिक यूक्रेन ने अमेरिका से हथियार और ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव दिया। जानकारी के मुताबिक यूक्रेन को यह पैसे यूरोपीय देश मिलकर देंगे। आसान भाषा में कहें तो यूक्रेन अमेरिका से हथियार खरीदेगा, जिससे अमेरिका को जबरदस्त फायदा होगा। यही कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप का यह मास्टर प्लान माना जा रहा है।

Donald Trump से मुलाकात के बाद क्या बोले जेलेंस्की?

Donald Trump से मुलाकात के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि, “आमंत्रण के लिए और हत्या व इस युद्ध को रोकने के आपके प्रयासों के लिए धन्यवाद। मैं आपकी पत्नी, संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला को भी धन्यवाद देता हूँ,

उन्होंने पुतिन को हमारे बच्चों के बारे में बात करने के लिए एक पत्र भेजा था और मेरी पत्नी ने भी आपकी पत्नी के लिए एक पत्र भेजा है… मैं सभी सहयोगियों, फ्रांस, यूरोपीय संघ, फ़िनलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी को भी हमारा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूँ।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026