‘विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले…’ ईरान में भीषण तबाही की आशंका! Donald Trump के नए बयान से कांपी दुनिया, जानें सबकुछ

Donald Trump ने ईरान को ऐसी धमकी दी है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ी दी है। वहीं अब कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

Donald Trump

फाइल फोटो

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिसने कई देशों की चिंता बढ़ा रखी है। स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। बता दें कि प्रमुख जलडमरूमध्य  स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान ने बंद कर रखा है, जिसकी वजह से दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि यहीं से कई देशों के कच्चे तेल, एलपीजी और अन्य जरूरी चीजें जाती है।

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Donald Trump की ईरान को खुली धमकी

अपने एक संबोधन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “हम दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले के लिए तैयार थे, लेकिन ईरान ने बातचीत करने के लिए कहा, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता”। वहीं दूसरी तरफ ईरान अमेरिका को लगातार आंख दिखा जा रहा है।
जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि अगर बातचीत से कोई नतीजा नहीं निकलता है तो अमेरिका ईरान पर भीषण हमला कर सकता है। वहीं ट्रंप के इस बयान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका की तैयारी कुछ बड़ी है। हालांकि ईरान भी लगातार अपनी शर्तों पर अड़ा हुआ है। मालूम हो कि ये खींचतान पिछले कई महीनों से चल रहा है।

क्या तबाही की कगार पर पहुंचा ईरान?

अमेरिका बीच-बीच भी ईरान पर भीषण बमबारी कर रहा है, जिससे ईरान में जबरदस्त तबाही मची हुई है। वहीं अब ट्रंप के एक बयान ने पूरे ईरान में हलचल मचा दी है। हालांकि दूसरी तरफ बातचीत भी जारी है। वहीं अब तेहरान और ओमान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सहमति बनती हुई नजर आ रही है।

लेकिन अगर बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलता है तो अमेरिका एक बार फिर ईरान पर भीषण हमला कर सकता है। माना जा रहा है कि इस बार हमला बेहद की खतरनाक होगा, जिससे ईरान तबाह हो सकता है।

 

 

 

 

Exit mobile version