‘अमेरिका का कचरा हमारी…’ ई20 पेट्रोल को लेकर आप नेता Anurag Dhanda का हल्ला बोल

Anurag Dhanda: ई20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिससे सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।

Anurag Dhanda

फाइल फोटो

Anurag Dhanda: ई20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्शन मोड में है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से ई20 को लेकर सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। आप लगातार केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लग रही है। इसी बीच आज आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेताओं ने ई20 पेट्रोल क लेकर पीएम आवास तक मार्च किया। हालांकि पुलिस की तरफ से उन्हें बीच में ही रोक लिया गया। वहीं अब इस मामले पर आप नेता Anurag Dhanda ने प्रतिक्रिया दी है।  साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से कई तीखे सवाल पूछे है।

ई20 पेट्रोल को लेकर Anurag Dhanda का हल्ला बोल 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आप नेता Anurag Dhanda ने कहा कि “लोग बहुत परेशान हैं। वे मुश्किल में हैं। 30 करोड़ गाड़ियाँ खराब होने की कगार पर हैं और प्रधानमंत्री किसी की बात नहीं सुन रहे हैं। इथेनॉल को सिर्फ़ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में थोपा जा रहा है।

वहाँ का बचा हुआ इथेनॉल भारत में खपाया जा रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि यह सही नहीं है। लोगों की बात सुनी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री क्यों नहीं मिलेंगे? प्रधानमंत्री कह रहे थे कि वे युवाओं से भी नहीं मिलेंगे। फिर उन्हें मिलना पड़ा।”

अरविंद केजरीवल ने ट्वीट कर मांगा जवाब

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज हमने E20 के विरोध में जनता की 2 लाख से अधिक petitions लेकर मोदी जी से मिलने की कोशिश की, लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हमें रोक दिया। हमने सभी petitions मोदी जी को भेज दी हैं।

मोदी जी, हमें अपनी ताकत दिखाने से क्या होगा? आप यही हिम्मत ट्रंप को दिखाइए और देश पर E20 थोपना बंद करिए। वरना देश फिर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा”।

 

Exit mobile version