---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच Donald Trump और PM Modi की होगी मुलाकात, क्या डील होगी पक्की और ट्रंप फोरेंगे नया बम, समझे इसके मायने

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की संभावित मुलाकात पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2026 10:14 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच दुनिया के दो सबसे मजबूत राष्ट्रअध्यक्षों की मुलाकात होने जा रही है। जिसके बाद दुनिया की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। बता दें कि ईरान-इजरायल तनाव, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा सहयोग और व्यापारिक रिश्तों के बीच होने वाली यह बैठक कई बड़े संकेत दे सकती है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि मुलाकात के बाद Donald Trump और PM Modi कैसी प्रतिक्रिया देते है।

बताते चले कि इससे पहले पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात फरवरी में हुई थी। जिसके कुछ महीने बाद ही ट्रंप ने टैरिफ लगा दिया था। इसके साथ ही अमेरिका और भारत के रिश्ते में खटास नजर आ रही है। गौरतलब है कि यह मुलाकात कई मायने में काफी अहम मानी जा रही है।

मीडिल ईस्ट में संकट के बीच मिलेंगे Donald Trump और PM Modi

मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते सैन्य तनाव ने दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की चिंता बढ़ा दी है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दे भारत और अमेरिका दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

भारत जहां अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से पूरा करता है, वहीं अमेरिका क्षेत्र में अपनी रणनीतिक मौजूदगी बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में Donald Trump और PM Modi की बातचीत का केंद्र मिडिल ईस्ट की स्थिति भी हो सकती है। इसके अलावा भारत और अमेरिका के रिश्ते में भी लगातार खटास बढ़ रही है। ट्रंप कई बार भारत को लेकर अनाब सनाब कह चुके है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि मुलाकात के बाद ट्रंप और पीएम मोदी की तरफ से कैसी प्रतिक्रिया आती है।

क्या ट्रंप करेंगे कुछ बड़ा ऐलान?

गौरतलब है कि इस ऐलान के बाद से ही कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि दुनिया के दो सबसे बड़े राष्ट्राध्यक्षों के बीच मुलाकात होने जा रही है। सबसे खास बात है कि मीडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। वहीं अब इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि मुलाकात के बाद क्या ट्रंप कुछ बड़ा ऐलान करने जा रहे है और क्या भारत और अमेरिका के बीच बड़ी डील पर मुहर लग सकती है।

वैश्विक अनिश्चितता और मिडिल ईस्ट संकट के बीच होने वाली मोदी-ट्रंप मुलाकात को केवल एक कूटनीतिक बैठक नहीं माना जा रहा है। यह बैठक आने वाले समय में कई बड़े राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक फैसलों की दिशा तय कर सकती है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 14, 2026

Punjab News

जून 13, 2026

Punjab News

जून 13, 2026

Punjab News

जून 13, 2026

Punjab News

जून 13, 2026

Punjab News

जून 13, 2026