Donald Trump: अमेरिका और इजरायल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। बता दें कि लेबनान पर इजरायल के लगातार हमले के बाद Donald Trump पूरी तरह से आगबबूला हो गए है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन यानि 1 जून को ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन लगाया और उन्हें जमकर फटकार लगाई, यहां तक की उन्हें पागल तक कह दिया।
बता दें कि इजरायल लगातार लेबनान पर हमला कर रहा है। जिसकी वजह से ईरान ने डील से हटने को लेकर धमकी दी थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का गुस्सा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़क गए। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?
Donald Trump ने बेंजामिन नेतन्याहू की लगाई क्लास
Axios के सूत्रों के अनुसार, Donald Trump ने नेतन्याहू से कहा “तुम बिलकुल पागल हो। ये क्या कर रहे हो? अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूँ। अब सब तुमसे नफरत करते हैं। इस वजह से सब इज़राइल से नफरत करते हैं”।
हालांकि इजरायल और अमेरिका काफी अच्छे दोस्त है और यह नहीं भूलना चाहिए कि इजरायल के ही कहने पर अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था। माना जा रहा है कि ट्रंप डील को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है। जिसकी वजह वह उन्होंने इजरायल के पीएम को खरी-खोटी सुना दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी
दरअसल अमरेकिा के राष्ट्रपति ने Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने अभी-अभी इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौता कराया है। “मैंने इज़राइल के प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू से बहुत सार्थक बातचीत की और अब बेरूत में कोई भी सेना नहीं भेजी जाएगी।
𝗗𝗼𝗻𝗮𝗹𝗱 𝗝. 𝗧𝗿𝘂𝗺𝗽 𝗧𝗿𝘂𝘁𝗵 𝗦𝗼𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗣𝗼𝘀𝘁 – 𝟬𝟭:𝟮𝟵 𝗣𝗠 𝗘𝗦𝗧 𝟬𝟲.𝟬𝟭.𝟮𝟲
Trump posts that just now he has negotiated a cease fire between Israel and Hezbollah”
“I had a very productive call with Prime Minister Bibi Netanyahu, of Israel, and there will…
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) June 1, 2026
जो सेनाएँ रास्ते में थीं, उन्हें पहले ही वापस भेज दिया गया है। इसी तरह, उच्च पदस्थ प्रतिनिधियों के माध्यम से मैंने हिज़्बुल्लाह से भी अच्छी बातचीत की और वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी बंद कर दी जाएगी – इज़राइल उन पर हमला नहीं करेगा और वे इज़राइल पर हमला नहीं करेंगे।” बता दें कि ट्रंप लगातार ईरान के साथ डील करने में लगे हुए है। जिसकी वजह से नेतन्याहू को उन्होंने फटकार लगाई है।
