Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का माहौल लगातार गर्म है। इस सबके बीच बीते दिन जब डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से नए सैनिक हमले की चेतावनी दी गई तो ईरान भी चुप नहीं रहा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आग से ना खेले। दोनों देशों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में मध्य पूर्व में सुरक्षा संकट को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से किस धमकी का ईरान ने जवाब दिया है। जानिए क्या है माजरा जिसकी वजह से एक नया विवाद जोरों पर है।
अमेरिका की तरफ से Donald Trump ने ईरान को लेकर क्या कहा
फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि यदि वह वाशिंगटन के समझौते पर राजी नहीं होता है तो उसे एक बार फिर सैन्य हमले को झेलने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। लिटिल एपिक फ्यूरी का जिक्र करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान समझदारी दिखाकर सामने आ जाए और बातचीत करें क्योंकि उन्हें पहले ही परमाणु और सैनिक क्षमताओं की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है।
ईरान ने अमेरिका को दिया इस तरह सख्त जवाब
बताया जा रहा है कि अमेरिका इस वीकेंड के पहले ईरान पर हमला कर सकता है। हालांकि इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ युद्ध को हुआ जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि ईरान इस पर खुद विचार क्योंकि उनका मुख्य मकसद परमाणु हथियार को लेकर रोक लगाना है। इस सब के बीच ईरान ने पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका आग से ना खेलें क्योंकि अगर वे दोबारा हमला करेंगे तो उन्हें भी रेड लाइन की कोई परवाह नहीं होगी।
क्या है अमेरिका और ईरान की तैयारी
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में समुद्र के नीचे पीछे इंटरनेट और संचार केबल्स पर निशाना बनाने की प्लानिंग की है क्योंकि इसकी वजह से पूरी तरह से संचार व्यवस्था ठप हो जाएगी। वहीं अमेरिका की तरफ से सुरक्षा को लेकर सभी कदम उठाए जा रहे हैं।







