---Advertisement---

Donald Trump: ‘सत्ता परिवर्तन और…’ क्या खत्म होने जा रहा है अमेरिका-इजराइल-ईरान वॉर! अमेरिकी राष्ट्रपति के इन शर्तों से दुनिया में हड़कंप; जानें सबकुछ

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल-ईरान युद्ध के बीच एक ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर दुनिया में हलचल मचा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 8, 2026 12:29 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल-ईरान युद्ध के बीच एक ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर दुनिया में हलचल मचा दी है। आलम यह है कि इजरायल लगातार ईरान पर दनादन हमले कर रहा है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक बन गई है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि फिलहाल उन्हें तेहरान के साथ बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान की सैन्य क्षमताएं नष्ट हो जाती हैं और उसका नेतृत्व खत्म हो जाता है, तो मौजूदा हवाई अभियान बातचीत को बेमानी बना सकता है। अगर आसान भाषा में समझे तो अमेरिका और इजरायल अभी युद्ध रोकने के मूड में नहीं है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या खत्म होने जा रहा है अमेरिका-इजराइल-ईरान वॉर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को संकेत दिया कि ईरान के खिलाफ युद्ध तभी समाप्त हो सकता है जब देश की सेना को भंग कर दिया जाए और उसके नेतृत्व को सत्ता से हटा दिया जाए, जिससे मध्य पूर्व में युद्ध के दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के साथ ही वाशिंगटन के खिलाफ एक कठोर रुख का संकेत मिलता है। इसके अलावा ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “ईरान, जिसे बुरी तरह पीटा जा रहा है, उसने माफी मांगी है और अपने मिडिल ईस्ट के पड़ोसियों के सामने सरेंडर कर दिया है और वादा किया है कि वह अब उन पर गोली नहीं चलाएगा। यह वादा सिर्फ अमेरिका और इजरायल के लगातार हमले की वजह से किया गया है।” यानि डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को धमकी दे रहे है।

अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच क्यों बढ़ी दुनिया की टेंशन

जारी युद्ध के बीच के कई देशों में असर दिखना शुरू हो गया है। बांग्लादेश, पाकिस्तान में तो पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा भारत में भी एलपीजी गैसे के दामों में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि भारत सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टोक रखा हुआ है। माना जा रहा है कि अगर यह युद्ध अधिक चलता है तो भारत समेत कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है। हालांकि ईरान या इजरायल दोनों ही इस युद्ध के रोकने के पक्ष में नहीं है। जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है, क्योंकि युद्ध शुरू हुए 1 हफ्ते से ज्यादा हो चुके है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026