---Advertisement---

Dubai Building Fire: दुबई के रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 4 भारतीय सहित 16 लोगों की मौत

दुबई में शनिवार को एक रिहायशी इमारत मे आग लग गई। हादसे में 16 लोगों की मौत की सूचना है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 16, 2023 2:42 अपराह्न | Updated: अप्रैल 16, 2023 3:27 अपराह्न

Dubai Building Fire
Follow Us
---Advertisement---

Dubai Building Fire: दुबई में शनिवार को एक रिहायशी इमारत मे आग लग गई। हादसे में 16 लोगों की मौत की सूचना है। जानकारी के अनुसार इसमें 4 भारतीय शामिल हैं। दुबई के एक मीडिया ने आज यानी रविवार को घटना की जानकारी दी है।

शनिवार दोपहर मिली घटना की सूचना

गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को शनिवार दोपहर को घटना की सूचना मिली। सूचना मिली कि दुबई के पुराने इलाके के अल रास की एक इमारत में आग लग गई है। इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद बड़ा फैसला, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय तैयार करेगा SOP

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलने पर दुबई सिविल डिफेंस मुख्यालय की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। आग बढ़ता देख मौके पर पोर्ट सईद फायर स्टेशन और हमरियाह फायर स्टेशन से भी टीमों को बुलाया गया। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 42 मिनट (स्थानीय समयानुसार) आग पर फायर की टीम ने काबू पा लिया।

चार भारतीयों की हुई पहचान

वहीं, दुबई पुलिस मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता की मानें तो पीड़ितों में चार भारतीयों की अब तक पहचान की गई है। इसमें केरल के एक दंपती और तमिलनाडु के दो पुरुष शामिल हैं। ये सभी इमारत में काम करते थे। सामाजिक कार्यकर्ता के मुताबिक मृतकों में पाकिस्तानी और नाइजीरियाई महिला भी शामिल है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 5, 2026

Donald Trump

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026