---Advertisement---

Ebrahim Rezaei: ‘वार्ता के लिए उपयुक्त मध्यस्थ…’ ईरान ने पाकिस्तान की खोली पोल, मुल्ला मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती

Ebrahim Rezaei: अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर बातचीत फेल हो गई है, जिसके बाद ईरानी सांसद ने पाक की पोल खोलकर रख दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 27, 2026 12:34 अपराह्न | Updated: अप्रैल 27, 2026 2:06 अपराह्न

Ebrahim Rezaei
Follow Us
---Advertisement---

Ebrahim Rezaei: पाकिस्तान की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल इस बार ईरान ने ही पाक की पोल खोलकर रख दी है। मालूम हो कि पाकिस्तान ही ऐसा देश है जो अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ्ता में लगा हुआ है। हालांकि दूसरे चरण वार्ता भी फेल होती दिख रही है। यानि पाकिस्तान की मध्यस्थ्ता दोनों दी देशों को रास नहीं आ रही है। इसी बीच एक ईरानी सांसद ने क्षेत्रीय वार्ता में मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर संदेह व्यक्त किया है। साथ ही एकतरफा अमेरिका की तरफदारी का भी आरोप लगाया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुल्ला मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ की इंटरनेशल बेइज्जती हुई है।

ईरानी सांसद Ebrahim Rezaei ने पाकिस्तान की खोली पोल

बता दें कि ईरानी सांसद Ebrahim Rezaei ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “पाकिस्तान हमारा अच्छा मित्र और पड़ोसी है, लेकिन वह वार्ता के लिए उपयुक्त मध्यस्थ नहीं है और मध्यस्थता के लिए आवश्यक विश्वसनीयता का अभाव है। वे हमेशा ट्रंप के हितों को ध्यान में रखते हैं और अमेरिकियों की इच्छाओं के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं बोलते।

उदाहरण के लिए, वे दुनिया को यह बताने को तैयार नहीं हैं कि अमेरिका ने पहले पाकिस्तान का प्रस्ताव स्वीकार किया था, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। वे यह भी नहीं कहते कि अमेरिकियों ने लेबनान के मुद्दे या अवरुद्ध संपत्तियों के संबंध में प्रतिबद्धताएं जताई थीं, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रहे। एक मध्यस्थ को निष्पक्ष होना चाहिए, न कि हमेशा एक पक्ष की ओर झुकाव रखना चाहिए”।

मुल्ला मुनीर और शहबाज शरीफ की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती

गौरतलब है कि मध्यस्था के बीच ईरानी सांसद ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एकतरफा अपनी राय रखा है। वह अमेरिका को गलत नहीं कह रहा है। इसके अलावा इस्लामाबाद में पहले बातचीत बेनतीजा निकली, तो वहीं दूसरी बातचीत के लिए ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल को वापस बुला लिया है। मालूम हो कि पाक पीएम शहबाज शरीफ ने ही अमेरिका और  ईरान के बीच हुए सीजफायर की जानकारी दी थी। इसके अलावा पाकिस्तान और मुल्ला मुनीर को लग रहा था कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्ता कराएंगे। जिससे उनकी और उनके देश की तारीफ होगी। लेकिन ईरान की तरफ से ऐसे बयान के बाद पूरी दिन पाक पर हंस रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026