---Advertisement---

दोस्ताना बरकरार! ‘राष्ट्रपति Donald Trump के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर पछतावा…’Elon Musk के ट्वीट से हड़कंप; जानें इसके मायने

Elon Musk: डोनाल्ड ट्रंप को लेकर टेस्ला मालिक के एक ट्वीट ने दुनिया में तहलका मचा दिया है, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2025 2:22 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: टेस्ला मालिक एलन मस्क के एक ट्वीट ने दुनिया में तहलका मचा दिया है, दरअसल मस्क ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया, जहां उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर किए गए कुछ पोस्ट को लेकर पछतावा जताया, जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है कि क्या Donald Trump और Elon Musk की दोस्ती होने जा रही है, हालांकि अभी तक ट्रंप की तरफ से किसी प्रकार का रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन कयासों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि लोग यह भी पूछ रहे है कि इतने आरोपों के बाद आप पिछे क्यों हट रहे है। मालूम हो कि पिछले एक हफ्ते से दोनों के बीच तनातनी जारी थी, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे।

Elon Musk के एक ट्वीट से दुनिया में मचा हड़कंप

आपको बता दें कि टेस्ला मालिक Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मुझे पिछले हफ़्ते राष्ट्रपति Donald Trump के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर पछतावा है। वे बहुत आगे निकल गईं”। गौरतलब है कि इस ट्वीट के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है, कि क्या मस्क एक बार फिर ट्रंप से दोस्ती करना चाह रहे है,

हालांकि इसकी कई वजह है, पहला ये कि ट्रंप ने तनातनी के बाद मस्क की कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, तो वहींं डोनाल़्ड ट्रंप ने भी खुलेआम धमकी देते हुए अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि एलन मस्क को बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर अचानक टेस्ला मालिक का ऐसा ट्वीट क्यों आया है।

एलन मस्क के ट्वीट पर यूजर्स दे रहे है प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि Elon Musk की इस ट्वीट के बाद अब यूजर्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि

“क्या आप फिर से उस व्यक्ति का बचाव कर रहे हैं जिसके बारे में आपने कहा था कि वह एपस्टीन फाइलों में है”? एक और यूजर ने लिखा कि

“हम सभी ने कभी न कभी यही किया है। यही दोस्ती है”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“यार, यह सार्वजनिक माफ़ी बहुत मायने रखती है। बहुत कम लोग राष्ट्रपति ट्रम्प का अनादर करने के लिए माफ़ी मांगते हैं। धन्यवाद एलन”! हालांकि एक्सपर्ट द्वारा इसके कई मायने समझा जा रहा है, पहला ये कि क्योंकि ट्रंप ने मस्क को खुलेआम धमकी दी थी कि उन्हें बिजनेस में नुकसान झेलना पड़ सकता है, साथ ही ट्रंप ने सारी सरकारी छूट खत्म करने को भी कहा था। हालांकि अब देखना होगा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की इसपर कैसी प्रक्रिया सामने आती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026