---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत-फ्रांस के संबंधों को और मजबूत करेंगे Emmanuel Macron, जी20 समिट में लेंगे हिस्सा

G20 Summit 2023: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन 9-10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 5, 2023 1:38 अपराह्न

Emmanuel Macron
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत पहली बार G20 समिट की मेजबानी करने जा रहा है। जिसके तहत 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में इसकी बैठकें आयोजित की जाएगी। बैठक में अमेरिका, रूस और चीन जैसे बड़े देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अब खबर है की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बैठक में आने के लिए हामी भर दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान से इसकी पुष्टि हुई है।

भारत आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन 9-10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएंगे और फिर द्विपक्षीय यात्रा के लिए बांग्लादेश जाएंगे।

बयान में कहा गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन फ्रांस के राष्ट्रपति को वैश्विक विखंडन के खतरों से निपटने के लिए अन्य महाद्वीपों के सहयोगियों के साथ अपने निरंतर जुड़ाव को जारी रखने की अनुमति देगा। यह सम्मेलन नए वैश्विक वित्तीय समझौते के लिए शिखर सम्मेलन के अनुवर्ती के रूप में भी काम करेगा, जो जून में पेरिस में आयोजित किया गया था।

समिट में शामिल होंगे इन देशों के प्रतिनिधि

बता दें कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में 20 सदस्य देशों सहित 40 देशों के नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन के लिए बांग्लादेश की शेख हसीना, मॉरीशस के प्रविंद कुमार, ओमान के शेख हैथम बिन तारिक, नीदरलैंड के मार्क रुटे और संयुक्त अरब अमीरात के शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को निमंत्रण दिया गया है। इस सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ और डब्ल्यूएचओ के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है।

इस समिट में अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल होंगे। जबकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस बैठक शामिल नहीं होने को लेकर असमर्थता जाता चुके हैं। वहीं, और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026