---Advertisement---

G20 Summit 2023: दिल्ली में होने वाली जी20 समिट में शामिल नहीं होंगे शी जिनपिंग, चीनी विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर भारत के निमंत्रण पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग नहीं आ रहे हैं, उनकी जगह PM ली कियांग इसमें शामिल होंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 4, 2023 4:08 अपराह्न

Xi Jinping
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत में होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) की बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं होंगे। चीन विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। चीन विदेश मंत्रालय ने ये भी बताया है की राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) की जगह अब प्रधानमंत्री ली कियांग (Li Qiang) इस समिट में शामिल होंगे। ये समिट 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। शी जिनपिंग के न आने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। लेकिन, अब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि हो गई है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

चीनी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में चीनी प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “भारत गणराज्य की सरकार के निमंत्रण पर, स्टेट काउंसिल के प्रमुख ली कियांग 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली, भारत में आयोजित होने वाले 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।” हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी नहीं दी है की शी जिनपिंग इस समिट में क्यों नहीं आ रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति शी इस सप्ताह जकार्ता में आसियान (Association of Southeast Asian Nations) और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी उपस्थित नहीं होंगे। चीन की ओर से इस सम्मेलन का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री ली कियांग करेंगे।

व्लादिमीर पुतिन भी नहीं होंगे शामिल

बता दें कि इस बैठक में अमेरिका, रूस और चीन जैसे बड़े देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अमेरिका विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के भारत दौरे की पुष्टि पहले ही कर दी थी। जबकि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) बैठक में न आने को लेकर असमर्थता जाता चुके हैं। उन्होंने PM Modi से फोन पर बात कर इसकी जानकारी दी थी। वहीं, अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के जी20 समिट में न आने की पुष्टि भी हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 2, 2026

Punjab News

अगस्त 2, 2026

कल का मौसम 3 अगस्त 2026

अगस्त 2, 2026

Rain Alert 3 Aug 2026

अगस्त 2, 2026

Jharkhand News

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026