---Advertisement---

Epstein Files: चौंकाने वाला खुलासा! जेफरी एपस्टीन के पर्सनल हैकर का आतंकवादी समूह से कनेक्शन, नए डॉक्यूमेंट्स से बढ़ेंगी ट्रंप और मस्क की दिक्कतें

Epstein Files: अमेरिका के अपराधियों में शुमार जेफरी एपस्टीन से जुड़ी एपस्टीन फाइल्स में नए खुलासे हुए हैं। एपस्टीन के करीबी का संबंध आतंकवादी समूह के साथ था, जो कि कई देशों को डेटा बेचता था।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 3, 2026 12:03 अपराह्न

Epstein Files
Follow Us
---Advertisement---

Epstein Files: अमेरिका के न्याय विभाग ने कुछ दिन पहले ही एपस्टीन फाइल्स का नया जखीरा सार्वजनिक किया था। इसके बाद कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेफरी एपस्टीन के एक करीबी व्यक्ति का नाम इटली के साइबर एक्सपर्ट से जुड़ा हुआ पाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेफरी एपस्टीन का करीबी उनका पर्सनल हैकर था, जोकि इटली के साइबर एक्सपर्ट के साथ मिलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कमियों का लाभ उठाकर कई देशों की सरकारों को बेचा गया। ऐसे में एपस्टीन फाइल्स में हुए नए खुलासे से एक बार फिर हड़कंप मच सकता है।

Epstein Files में हुए चौंकाने वाले खुलासे

‘Times Now’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एपस्टीन फाइल्स में बताया गया है कि जेफरी एपस्टीन के पर्सनल हैकर के संबंध आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के साथ थे। जेफरी एपस्टीन के करीबी व्यक्ति ने हिजबुल्लाह को जीरो-डे एक्सप्लॉइट था, इसके लिए इटली में नगदी में पेमेंट भी किया गया। यहां पर आपको बता दें कि जीरो-डे एक्सप्लॉइट का मतलब एक साइबर हमला है, जो सॉफ्टवेयर या सिस्टम में मौजूद अज्ञात सुरक्षा खामी का फायदा उठाता है, जिसके बारे में विक्रेता को पता नहीं होता। इससे साइबर हैकर्स आसानी से किसी के साइबर सिस्टम में मैलवेयर डालने या डेटा चोरी करने का मौका मिल जाता है। इसके बाद चोरी की गई जानकारियों को अमेरिका और इंग्लैंड की सरकारों को बेचा गया।

एपस्टीन फाइल्स की नई रिपोर्ट से बढ़ेंगी ट्रंप और मस्क की मुश्किलें!

रिपोर्ट में बताया गया है कि एपस्टीन फाइल्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन से जुड़ी हुई कई टिप्स की एक समरी तैयार की गई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि अमेरिकी की खूफिया एजेंसी एफबीआई यानी फेडरल ब्यूरो इंवेस्टिगेशन ने इस समरी को क्यों तैयार किया। साथ यह टिप्स कब मिली, इसकी भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं है। उधर, यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है।

इसके अलावा अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क को लेकर भी रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके और एपस्टीन के बीच काफी दोस्ताना संदेशों का आदान-प्रदान होता था। दोनों ने 2012 में एक आइलैंड पर मिलने की योजना बनाई थी। मगर मुलाकात नहीं हुई। वहीं, टेस्ला प्रमुख मस्क ने जेफरी एपस्टीन को घटिया आदमी बताते हुए सभी दावों को निराधार बताया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Rain Alert 29 March 2026

मार्च 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 28, 2026

कल का मौसम 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 28, 2026