---Advertisement---

Epstein Files: कौन है जेफरी एपस्टीन, फाइलों में नाम होने पर एलन मस्क ने फोड़ा बम? जानें चौका देने वाली खुलासे

Epstein Files: अमेरिका में जेफरी एपस्टीन के डॉक्यूमेंट्स के जारी होने से काफी हंगामा मच गया है। एलन मस्क ने हाई-प्रोफाइल एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से हाल ही में जारी की गई एपस्टीन फाइल्स में जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़ हैं। इनके सार्वजनिक होने से दुनिया को पता चल रहा है कि एपस्टीन नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के नेटवर्क में कैसे शामिल था।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: फ़रवरी 2, 2026 12:34 अपराह्न

Epstein Files
Follow Us
---Advertisement---

Epstein Files: अमेरिका में जेफरी एपस्टीन के डॉक्यूमेंट्स के जारी होने से काफी हंगामा मच गया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में एपस्टीन केस से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की एक नई और आखिरी लिस्ट जारी की है। इसमें 3 मिलियन से ज़्यादा पेज के डॉक्यूमेंट्स, साथ ही 2,000 वीडियो और 180,000 तस्वीरें शामिल हैं। इन नए दस्तावेजों में कई बड़े नाम सामने आए हैं। जिनमें दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक एलन मस्क का नाम भी शामिल है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। खास बात यह है कि अमेरिका में जबसे जेफरी एपस्टीन फाइल्स के दस्तावेजों का खुलासा हुआ है, तबसे बवाल मचा हुआ है।

Epstein Files में नाम आने पर एलन मस्क ने तोड़ी चुप्पी

एलन मस्क ने हाई-प्रोफाइल एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “एपस्टीन फाइलों को पूरी तरह से जारी करवाने और बच्चों का शोषण करने वालों पर मुकदमा चलाने के लिए मुझसे ज़्यादा किसी ने लड़ाई नहीं लड़ी है। मुझे पता था कि लगातार बदनाम किया जाएगा। भले ही मैं कभी उसकी पार्टियों में नहीं गया, कभी उसके ‘लोलिता एक्सप्रेस’ प्लेन में सफर नहीं किया, कभी उसके अजीब आइलैंड पर कदम नहीं रखा और कभी कुछ गलत नहीं किया।”

यह ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से हाल ही में जारी की गई एपस्टीन फाइल्स में जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज़ हैं। इनके सार्वजनिक होने से दुनिया को पता चल रहा है कि एपस्टीन नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और तस्करी के नेटवर्क में कैसे शामिल था।

एपस्टीन फाइल्स: कौन है जेफरी एपस्टीन?

जेफरी एपस्टीन कभी अमेरिका की टॉप सेलिब्रिटीज़ में से एक थे। खबरों के मुताबिक, उनके अमेरिकी नेताओं से लेकर ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्यों तक, कई लोगों निजी संबंध थे। दुनियाभर में अरबपतियों के लिए फंड मैनेज करने वाले एपस्टीन की 10 अगस्त, 2019 को न्यूयॉर्क स्थित एक जेल की एक सेल में मौत हो गई। बताया जाता है कि यह सब तब हुआ जब एपस्टीन यौन शोषण ट्रैफिकिंग के आरोपों में बिना जमानत की संभावना के ट्रायल का इंतजार कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर 2025 में अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों ने पूर्ण बहुमत से “एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट” को मंज़ूरी प्रदान की। इसके तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन से संबंधित कानून पर साइन किए। जिसमें अमेरिकी न्याय विभाग को जेफरी एपस्टीन के खिलाफ आपराधिक जांच से जुड़ी सभी फाइलों को सार्वजनिक करने का आदेश दिया गया था।

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 2, 2026

JKBOSE Class 11th Result 2026

फ़रवरी 2, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 2, 2026

Uttarakhand News

फ़रवरी 2, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 2, 2026

Gold Silver Crash

फ़रवरी 2, 2026