---Advertisement---

BRICS Summit 2023: ब्रिक्स का विस्तार, सऊदी, UAE समेत इन 6 देशों की हुई एंट्री, सीमा विवाद के बीच PM मोदी-जिनपिंग मिले

BRICS Summit 2023: जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 24, 2023 5:05 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 6:41 अपराह्न

Brics Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

BRICS Summit 2023: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2023) में बड़ा ऐलान हुआ है। BRICS में अब नए देशों की एंट्री हो गई है। यानी BRICS देशों के सदस्यों में विस्तार किया गया है। अब इसमें 6 नए देश शामिल हो गए हैं।

BRICS में 6 नए देशों की एंट्री

सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने इन नए देशों के नामों का ऐलान किया। पीएम मोदी कहा कि भारत ने हमेशा से BRICS के विस्तार का समर्थन किया है। हम BRICS में आने पर नए देशों का स्वागत करते हैं। इन देशों में इथियोपिया, इजिप्ट, ईरान, यूएई, अर्जेंटीना और सऊदी अरब शामिल हैं। BRICS में अब कुल देशों की संख्य 5 से 11 हो गई है।

क्या है BRICS ?

BRICS यानी B से ब्राजील, R से रूस, I से इंडिया, C से चीन और S से साउथ अफ्रीका। BRICS में शामिल देश आपस में व्यापार, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा करते हैं। पहले ये इन पांच देशों का समूह था, जो दुनिया की पांच सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं को मिलाकर बनाया गया था। लेकिन, अब इसमें नए देश भी शामिल हो गए हैं। इन देशों के शामिल होने के बाद, अब इसे

1 जनवरी 2024 लागू होगी सदस्यता

भले ही सम्मेलन में इन देशों के नामों का ऐलान हो गया हो, लेकिन इन्हें 1 जनवरी 2024 से इसका सदस्य माना जाएगा। ऐसा नहीं है की सिर्फ इन्हीं देशों को BRICS में शामिल किया जाएगा। आने वाले दिनों में इसमें और विस्तार होने की संभावना है। हालांकि, पहले चरण में सिर्फ 6 देशों को इसमें शामिल किया जा रहा है। जिनकी सदस्यता 1 जनवरी 2024 से लागू होगी।

BRICS में आना चाहते हैं 40 से ज्यादा देश

बता दें कि इन दिनों जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स का 15वें शिखर सम्मेल चल रहा है। इसमें BRICS का विस्तार एक प्रमुख मुद्दा है। ब्रिक्स में शामिल होने के लिए 40 से ज्यादा देशों ने अपनी इच्छा व्यक्त की है। जिसमें से 23 देशों ने इसके लिए आवेदन भी किया था। पहले चरण में 6 देशों को विस्तार के लिए चुना गया है।

सीमा विवाद के बीच जिनपिंग से मिले PM मोदी

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच PM मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) की मुलाकात हुई है। दरअसल, चीन भी BRICS देशों का हिस्सा है। BRICS में C का मतलब चाइना है। BRICS समिट के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। हालांकि, दोनों के बीच सीमा विवाद को लेकर कोई बात हुई या नहीं इस की कोई खबर सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026