---Advertisement---

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पाकिस्तान की थू-थू! Imran Khan के समर्थक ने विदेशी सरजमी से मुनीर को दिखाया आईना, टी-शर्ट विवाद पर छिड़ी चर्चा

पूर्व पीएम Imran Khan के समर्थक ल्यूक ब्राउन ने ऑस्ट्रेलिया की धरती से पाकिस्तानी हुकूमत और आसिम मुनीर को आईना दिखाया है। ल्यूक ब्राउन का टी-शर्ट विवाद भी चर्चाओं में है जिसको लेकर पाकिस्तान की थू-थू हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 27, 2026 2:08 अपराह्न

Imran Khan
Follow Us
---Advertisement---

Imran Khan: विदेशी सरजमी पर फिर एक बार पाकिस्तान की थू-थू हुई है। दरअसल, पूर्व पीएम इमरान खान के एक प्रशंसक ने ‘फ्री इमरान खान’ लिखा टी-शर्ट पहन कर पाकिस्तानी हुकूमत को फिर कटघरे में खड़ा किया है। इमरान खान पर ज्यादती से जुड़े मामलों में आसिम मुनीर और हुकूमत लगातार कटघरों में खड़े किए जा रहे हैं।

इसी बीच एक प्रशंसक विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे शेफील्ड शील्ड 2025-26 के फाइनल मुकाबले में फ्री इमरान खान लिखा टी-शर्ट पहन कर मेलबर्न स्टेडियम में पहुंच गया। ल्यूक ब्राउन नामक नामक सख्श की ये जिंदादिली पाकिस्तानी हुकूमत के साथ मुनीर को शर्मसार कर रही है। विदेशी सरजमी से एक पूर्व पीएम के पक्ष में नारे लग रहे हैं। पाकिस्तान के लिए इससे शर्मसार और क्या हो सकता है।

पूर्व पीएम Imran Khan के समर्थक ने विदेशी सरजमी से मुनीर को दिखाया आईना

ल्यूक ब्राउन नामक एक सख्श ने पाकिस्तानी हुकूमत और आसिम मुनीर को विदेशी सरजमी से आईना दिखाया है। दरअसल, सख्श फ्री इमरान खान लिखा एक टी-शर्ट पहन कर मेलबर्न के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचा था। वहां विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच शेफील्ड शील्ड 2025-26 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था।

इस दौरान सबकी नजरें ल्यूक ब्राउन पर पड़ीं। पाकिस्तान के लिए इससे बड़ी बेइज्जती और भला क्या हो सकती है। जिस इमरान खान को वर्ष 2023 से अपराधियों की तरह भ्रष्टाचार के आरोप में सलाखों के पीछे रखा गया है। उसके खिलाफ ये सांकेतिक प्रदर्शन मुनीर के मुंह पर तमाचा है। इमरान खान के समर्थक ने विदेशी सरजमी से पूर्व पीएम के लिए आवाज उठाकर पाकिस्तानी हुकूमत को शर्मसार किया है।

टी-शर्ट विवाद पर छिड़ी नई चर्चा

मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में ल्यूक ब्राउन के ‘फ्री इमरान खान’ लिखे टी-शर्ट पहनने पर नया विवाद छिड़ गया है। दरअसल, पहले ल्यूक ब्राउन को स्टेडियम में घुसने से रोका गया। हालांकि, फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यानी सीए अपनी फैसलों से पलट गया और इसे मानवीय मुद्दा बताकर ब्राउन को एंट्री दी गई। ल्यूक ब्राउन ने क्रिकेट जगत को इमरान खान के समर्थन में खड़े होने और आवाज उठाने की अपील की है। ये मुनीर के साथ पाकिस्तानी हुकूमत के मुंह पर करारा तमाचा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 27, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 27, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 27, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 27, 2026

CBSE Result 2026

मार्च 27, 2026