---Advertisement---

Germany Gurdwara Violence: छावनी में तब्दील हुआ जर्मनी का गुरुद्वारा इलाका! हिंसक झड़प के दौरान जमकर चले चाकू, कृपाण, कई घायल

Germany Gurdwara Violence: जर्मनी के मूर्स शहर में स्थित गुरुद्वारे में सभा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसकी चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 21, 2026 11:35 पूर्वाह्न

Germany Gurdwara Violence
Follow Us
---Advertisement---

Germany Gurdwara Violence: विदेशी सरजमी पर हुई खूनी झड़प आज वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है। यहां बात जर्मनी के संदर्भ में हो रही है जहां मूर्स शहर में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान चाकू, कृपाण, बंदूक व अन्य धारदार हथियार जमकर चले हैं।

इस पूरी घटना में दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है जब गुरुद्वारे में लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। गुरुद्वारे में हुई हिंसक झड़प के बाद 100 से अधिक पुलिस बल की तैनाती हुई है। इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है। हेलिकॉप्टर से निगरानी जारी है।

छावनी में तब्दील हुआ जर्मनी का गुरुद्वारा इलाका!

जर्मनी के मूर्स शहर में स्थित गुरुद्वारे में सभा के दौरान हिंसक झड़प देखने को मिली। किसी प्रकरण को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस पूरी घटनाक्रम में दोनों गुटों की ओर से चाकू, कृपाण और बंदूक तक चलने की बात सामने आई है। घटना के बाद हिंसा प्रभावित इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो चुका है।

100 से अधिक पुलिसकर्मी लगातार डेरा डाले हुए हैं। इतना ही नहीं, हेलिकॉप्टर से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा विवाद गुरुद्वारे के प्रबंधन को लेकर शुरू हुआ और बात मारपीट तक आ गई।

हिंसक झड़प के दौरान चाकू, कृपाण और बंदूक चलने से कई घायल

गुरुद्वारे में हिंसक झड़प के दौरान चाकू, कृपाण और बंदूक चलने से कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। औचक शुरू हुई मारपीट के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बनी और लोग अफरा-तफरी में जान बचाकर भागने लगे। इसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। इससे इतर दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सीधे तौर पर मारपीट वाली घटना की चपेट में आ गए।

इसके कारण लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों का इलाज फिलहाल नजदीकी अस्तपाल में चल रहा है। कई ऐसे हैं जो गंभीर रूप से घायल हैं और स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच गहनता से कर रही है। अभी तक पुलिस की ओर से हिंसा के आधिकारिक कारण को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026