---Advertisement---

नहीं मरा Gurpatwant Singh Pannu, UN मुख्‍यालय के बाहर से जारी किया वीडियो, फिर दी गीदड़ भभकी

Gurpatwant Singh Pannu: अमेरिका में रह रहा खालिस्‍तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस का संस्‍थापक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू अभी मरा नहीं है। जी हां, पन्‍नू अभी जिंदा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 6, 2023 1:32 अपराह्न

Gurpatwant Singh Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Gurpatwant Singh Pannu: अमेरिका में रह रहा खालिस्‍तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस का संस्‍थापक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू अभी मरा नहीं है। जी हां, पन्‍नू अभी जिंदा है। इससे पहले गुरपतवंत सिंह पन्‍नू के एक कार हादसे में मारे जाने की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद पन्‍नू ने खुद इस बात का दावा किया है की वह मरा नहीं है। इसके लिए उसने बाकायदा एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। जिसमें वह गीदड़ भभकी देता हुआ नजर आ रहा है।

UN मुख्‍यालय के बाहर से जारी किया वीडियो

खालिस्‍तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू द्वारा जारी वीडियो न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय (United Nations) के बाहर का है। वीडियो में पन्‍नू ने दावा किया है कि उसकी मौत की खबरें झुठी हैं और ये वीडियो उसने बीते दिनों यानी 5 जुलाई को ही शूट किया है। वीडियो में पन्‍नू भारत को धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। उसने अमेरिका, कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन में भारतीय राजनयिकों को धमकी दी है।

‘नज्‍जर की हत्‍या के लिए भारत जिम्मेदार’

वीडियो में पन्नू ने दावा किया है कि आतंकी नज्‍जर की हत्‍या के पीछे भारतीय राजनयिकों का हाथ है। वीडियो में पन्नू कहता है, “नज्‍जर की हत्‍या के लिए भारत जिम्मेदार है। हम इसका बदल जरूर लेकर रहेंगे।” पन्नू आगे कहता है, ” मैं यहीं पर हूं, जिसे मुझसे मिलना हो वो यहां आ सकता है।” बता दें कि खालिस्‍तानी आतंकी नज्‍जर की हत्‍या के बाद से खालिस्‍तानी आतंकियों में दहशत का माहौल है। इसलिए सभी आतंकी फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं। गुरपतवंत सिंह पन्‍नू भी बीते कुछ दिनों से गायब था। जिसके बाद उसकी मौत की खबरें सामने आने लगी। ऐसे में पन्नू को खुद सामने आकर अपनी मौत न होने की पुष्टी करनी पड़ी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026