---Advertisement---

खालिस्तानी आतंकी Hardeep Singh Nijjar कनाडा में ढेर, जानें NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी कैसे बना?

Hardeep Singh Nijjar: इस वक्त कनाडा से बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खालिस्तानी समर्थक और NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी गोलीबारी में ढेर हो चुका है। बता दें कि यह इतना खूंखार अपराधी था, कि साल 2022 में पंजाब स्थित जालंधर में एक हिन्दू पुजारी की सरेआम हत्या करवा दी थी। हत्या ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 19, 2023 12:48 अपराह्न | Updated: जून 19, 2023 1:31 अपराह्न

Hardeep Singh Nijjar
Follow Us
---Advertisement---

Hardeep Singh Nijjar: इस वक्त कनाडा से बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। खालिस्तानी समर्थक और NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी गोलीबारी में ढेर हो चुका है। बता दें कि यह इतना खूंखार अपराधी था, कि साल 2022 में पंजाब स्थित जालंधर में एक हिन्दू पुजारी की सरेआम हत्या करवा दी थी। हत्या के बाद कनाडा में बैठकर उसने खुद इसकी जिम्मेदारी भी ली थी, जिसके बाद भारत सरकार ने इस पर शिकंजा कसने के लिए 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसने पुजारी की हत्या के बाद यह खुलासा किया था, कि हमारी “टाइगर फ़ोर्स (खालिस्तानी KTF) ने इस हत्या कांड को अंजाम दिया है और मै टाइगर फ़ोर्स (खालिस्तानी KTF) का मुखिया हूँ।”

ये भी पढ़ें: Uganda Terror Attack: युगांडा के स्कूल को ISIS आतंकियों ने बनाया निशाना, 26 की हत्या और 6 का अपहरण

कैसे मारा गया आतंकी ?

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर कनाडा में बैठे-बैठे लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। उसने भारत सरकार और NIA के नाक में दम कर रखा था, जिसके बाद भारतीय एजेंसियों ने उसे वांटेड लिस्ट में शामिल किया था। 

दरअसल इस दुर्दांत आतंकी की हत्या एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर की गई। सूत्रों की मानें तो वह पहले वहां से भागना चाह रहा था, लेकिन उसकी किस्मत उसके साथ नहीं थी। ऐसे में उसको गोली लगी और वह गुरुद्वारे के पास ही ढेर हो गया। इसके बाद कनाडा पुलिस इस हत्या की छानबीन कर रही है। ऐसे में अब पुलिस को समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया है ?    

कितने अपराधों में संलिप्त था कुख्यात आतंकी ?

बता दें कि मोस्ट वांटेड अपराधी Hardeep Singh Nijjar कई संगीन धाराओं में संलिप्त था। ऐसे में भारत सरकार ने हाल ही में 40 कुख्यात आतंकियों की लिस्ट (वारंट) जारी की थी। जिसमे उसका भी नाम शामिल था।

ये भी पढ़ें: महिलाओं की आजादी के पीछे फिर पड़ा Afghanistan, पत्रकारों ने किया चौंका देने वाला खुलासा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026