---Advertisement---

India-Canada Row: भारत के इस कदम से कनाडाई नागरिकों को मिलेगी राहत, जानें E-Visa को लेकर क्या है नया अपडेट?

India-Canada Row: भारत और कनाडा के रिश्तों को लेकर बीते दिनों खूब सुर्खियां देखने को मिली थी। दोनों देशों के राजनायिक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की बौछार करते नजर आए थे। इसको लेकर दावा किया गया कि आगामी समय में इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2023 3:18 अपराह्न

India-Canada Row
Follow Us
---Advertisement---

India-Canada Row: भारत और कनाडा के रिश्तों को लेकर बीते दिनों खूब सुर्खियां देखने को मिली थी। दोनों देशों के राजनायिक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की बौछार करते नजर आए थे। इसको लेकर दावा किया गया कि आगामी समय में इसका बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। हालाकि आज भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस को बहाल करने का निर्णय लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में जानकारी दी है। दावा किया जा रहा है कि भारत के इस कदम से कनाडाई नागरिकों को राहत मिलेगी और पिछले 2 महीने से ठप पड़ी भारत यात्रा को फिर शुरू किया जा सकेगा।

निज्जर की हत्या से प्रभावित हुआ रिश्ता

भारत और कनाडा के बीच रिश्ते खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद से प्रभावित हुए थे। कनाडा के पीएम जस्टिस ट्रूडो ने भरी संसद में ही निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगा दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तल्खियां देखने को मिली और खूब आरोप- प्रत्यारोप लगाए गए। इसके साथ ही भारत ने सख्ती अपनाते हुए 21 सितंबर को कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी जिसे अब बहाल करने की खबर आई है। भारत ने इसके साथ ही कनाडा के तमाम आरोपो पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उसे बेतुका बताकर सभी आरोपो को खारिज किया था।

ई-वीजा के साथ टूरिस्ट व अन्य वीजा की शुरुआत

समाचार एजेंसी एएनआई के सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस को बहाल करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही कनाडा के नागरिकों के लिए टूरिस्ट, बिजनेस व अन्य वीजा के शुरू होने की खबर भी है। बता दें कि कनाडा में भारत के लोग भी रहते हैं जो बाद में वहां की नागरिकता ले लेते हैं। ऐसे में उनके भारत आने के लिए वीजा का होना अनिवार्य हो जाता है। वीजा सर्विस के बंद होने की स्थिति में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

भारत द्वारा कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सर्विस के बहाल करने के कदम को भारत-कनाडा के सुधरते संबंध के रुप में भी देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026