---Advertisement---

India-Iran-Relation: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग पर मचा बवाल, ईरान ने दी सफाई, जानें सबकुछ

India-Iran-Relation: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग से मचा बवाल, भारत-ईरान संबंधों में बढ़ी हलचल। ईरान ने दी सफाई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 19, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

India-Iran-Relation: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध को लेकर बवाल मचा हुआ है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बीच लगातार बातचीत जारी है। इसी बीच बीते दिन एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी। दरअसल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे, क्या ईरान और भारत के बीच रिश्तें ठीक नहीं है या फिर कोई और मामला है। अब ईरान की तरफ से इसे लेकर सफाई सामने आई है। गौरतलब है कि होर्मुज में लगातार भारतीय जहाजों की आवाजाही जारी है। ईरान के राजदूत डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भारत और ईरान के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। आईए समझते है इसके मायने।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग का मामला गरमाया

मध्य-पूर्व के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में भारतीय जहाजों पर फायरिंग की घटनाओं ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। यह इलाका पहले से ही तनावपूर्ण रहा है, लेकिन ताज़ा घटनाओं ने हालात को और गंभीर बना दिया है। इलाही ने कहा, ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं और मुझे इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं पता जिसका आपने जिक्र किया है। हम उम्मीद करते हैं कि सब ठीक हो जाएगा और मामला सुलझ जाएगा।

डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने इस मामले पर दी प्रतिक्रिया

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों के बीच हुई गोलीबारी की घटना पर, भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, “ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं और मुझे इस घटना के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है जिसका आपने जिक्र किया है।

हम आशा करते हैं कि सब ठीक हो जाएगा और मामला सुलझ जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “हम यह युद्ध नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं, और हम आशा करते हैं कि दूसरा पक्ष भी शांति का मार्ग अपनाएगा ताकि हम एक शांतिपूर्ण क्षेत्र बना सकें।”

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 August 2026

अगस्त 1, 2026

Rain Alert 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

कल का मौसम 2 Aug 2026

अगस्त 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 1, 2026

8th Pay Commission

अगस्त 1, 2026

Jharkhand News

अगस्त 1, 2026