---Advertisement---

India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर पर पाक की ग्लोबल फजीहत! खुल गई मुनीर सेना को हुए नुकसान की पोल, क्या फिर आकाओं से मांगेंगे भीख?

India-Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना को भारी-भरकम नुकसान हुआ था जिसका खुलासा एक अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ है। अमेरिकी रिपोर्ट पाकिस्तानी हुकूमत के मुंह पर करारा तमाचा के समान है जो मुनीर सेना के मंसूबों की पोल खोलती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 21, 2025 1:25 अपराह्न

India-Pakistan War
Follow Us
---Advertisement---

India-Pakistan War: पड़ोसी मुल्क की एक बार फिर ग्लोबल लेवल पर फजीहत हुई है। ताजा मामला अमेरिका से सामने आई एक रिपोर्ट का है जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुनीर सेना को हुई नुकसान का जिक्र है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने 5 वॉर प्लेन खोने पड़े। भारतीय सेना ने अपनी कुशल नीति और सधी चाल से आसिम मुनीर की सेना को तगड़ा नुकसान पहुंचाते हुए 5 लड़ाकू विमानों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

रिपोर्ट पाकिस्तान के उस दावे की पोल खोलती है जिसमें पड़ोसी मुल्क ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जीत की खोखली हुंकार भरता है। अमेरिकी रिपोर्ट पाकिस्तान-चीन की सांठ-गांठ की पोल भी खोलती है जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या भविष्य में युद्ध की स्थिति आने पर फिर पाकिस्तान अपने आकाओं से भीख मांगेगा? आइए हम इस सवाल का जवाब देते हुए पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान की ग्लोबल फजीहत!

मई 2025 में 7 से 10 तारीख तक भारत-पाकिस्तान के बीच चले सैन्य टकराव पर पड़ोसी मुल्क कई खोखले दंभ भरता है। हालांकि, एक अमेरिकी रिपोर्ट ने सारी पोल खोल दी है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़े सैन्य संघर्ष के दौर में पड़ोसी मुल्क के 5 लड़ाकी विमान गिराए गए।

ये पाकिस्तान के उस दावे की पोल खोलता है जिसमें पड़ोसी मुल्क ऑपरेशन सिंदूर में अपनी झूठी जीत का जिक्र करते हुए खुद की पीठ थपथपाता है। अमेरिकी रिपोर्ट ने फिर एक बार पाकिस्तान की ग्लोबल फजीहत करा दी है जिसके बाद आसिम मुनीर के साथ पीएम शहबाज शरीफ तक मुंह छिपाए फिर रहे हैं।

क्या फिर युद्ध के लिए आकाओं से भीख मांगेगी हुकूमत?

ये जगजाहिर है कि पाकिस्तान दूसरों की टुकड़ों पर पलने वाला देश है। एक ओर जहां देश के भीतर बेरोजगारी और भूखमरी चरम पर है, वहीं दूसरी ओर हुकूमत आसिम मुनीर को सिर-माथे चढ़ाने में जुटी है। आलम ये है कि पहले पहलगाम हमले के बाद भारत से मुंह की खानी पड़ी और फिर अफगानिस्तान ने भी मुनीर एंड कंपनी को सबक सिखाया। ऐसे में जब दिल्ली धमाके के तार इस्लामाबाद से जुड़ रहे हैं, तो पाकिस्तान पहले ही अलर्ट है।

पीएम शहबाज के मंत्री ख्वाजा आसिफ पहले ही भारत के साथ युद्ध की संभावना पर मुहर लगा चुके हैं। ऐसे में यदि इंडिया-पाकिस्तान जंग के मैदान में सामने आए, तो पड़ोसी मुल्क क्या करेगा? क्या पड़ोसी मुल्क फिर अपने आकाओं से भीख मांगेंगा? ये सवाल तेजी से उठ रहे हैं और पाकिस्तानी हुकूमत के मुंह पर करारा तमाचा जड़ने का काम कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026