---Advertisement---

India Russia Oil Trade: रूस से कच्चे तेल की खरीदारी पर अमेरिका ने भारत को दी बड़ी खुशखबरी, पेट्रोल-डीजल के दामों में होगा उलटफेर! जानें सबकुछ

India Russia Oil Trade: रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिका की बड़ी राहत से भारत को फायदा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या बदलाव संभव है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2026 11:35 पूर्वाह्न

India Russia Oil Trade
Follow Us
---Advertisement---

India Russia Oil Trade: अमेरिका ने भारत को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए रूस से आने वाले कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थ आयात करने पर लगाए गए प्रतिबंध पर एक बार फिर छूट दी है। हालांकि दो दिन पहले ही अमेरिका ने इसे बंद करने के लिए कहा था, लेकिन एक बार अमेरिका ने छूट सीमा को बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि एक बार फिर भारत बड़ी संख्या में रूस से कच्चा तेल खरीदेगा। वहीं ईरान की तरफ से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया गया है। माना जा रहा है कि इससे तेल संकट में कमी आ सकती है। हालांकि पूरी तरह से अभी भी स्थिति सुधरी नहीं है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी चरण की बातचीत सोमवार यानि 20 अप्रैल को पाकिस्तान में होगी।

अमेरिका ने भारत को दी बड़ी खुशखबरी – India Russia Oil Trade

जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने अपने फैसले में बड़ा बदलाव करते हुआ कहा कि यूएस नया 30- दिवसीय सामान्य लाइसेंस जारी करेगा। जिसके तहत भारत और दुनिया के कई देश बिना किसी प्रतिबंध से रूस के तेल खरीद सकेंगे। हालांकि इससे पहले अमेरिका ने कहा थी कि देशों को दी छूट को कब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

हालांकि अब अमेरिका की तरफ से फैसले में बदलाव किया गया है। हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक तिबंधों में छूट लागू होने के बाद भारत ने रूस से लगभग 3 करोड़ बैरल तेल का ऑर्डर दिया है। हालांकि प्रतिबंध के बाद भी भारत रूस से लगातार तेल खरीदता आ रहा था।

क्या भारत में कम हो जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

एक तरफ अमेरिका ने रूस से तेल खरीदारी को लेकर छूट दे दी है, तो वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी जहाजों के लिए खोल दिया गया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होना शुरू हो गए है, हालांकि अभी तक भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

केवल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल चुका है, जिसके बाद सवाल खड़े होना शुरू हो गया है कि क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों कम होने वाले है। हालांकि यह कहना अभी थोड़ी जल्दबाजी होगी, क्योंकि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

अप्रैल 20, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 20, 2026

Asaduddin Owaisi

अप्रैल 20, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 20, 2026

JEE Main 2026 Result

अप्रैल 20, 2026

Rashid Khan

अप्रैल 20, 2026