---Advertisement---

India-US Trade Deal: ‘जब तक हमें तुलनात्मक…’ अमेरिका के फैसले पर भारत की दो टूक, क्यों बढ़ी डोनाल्ड ट्रंप की चिंता, जानें सबकुछ

India-US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच एक बार फिर गतिरोध देखने को मिल रहा है। जिसने टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 30, 2026 12:41 अपराह्न

India-US Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

India-US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच एक बार फिर मामला गड़बड़ा गया है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। बता दें कि अमेरिकी सीनेट की तरफ से एक बिल को मंजूर कर लिया गया है। जिसमे कहा गया है कि यूएस भारत, चीन समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा।

दरअसल अमेरिका ने यह आरोप लगाया है कि भारत और चीन बड़ी मात्रा में रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है जिसका पैसा यूक्रेन पर हमला करने के लिए कहा गया है। वहीं अब इस मामले में भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और साफ शब्दों में कहा है कि जहां से भारत का हित होगा वहीं से भारत अपनी जरूरतें पूरा करेगा।

अमेरिका की धमकी पर भारत का करारा जवाब

अमेरिका के इस फैसले के बाद अब भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस मामले में अपना बयान देते हुए कहा कि “उन्होंने एक जांच के तहत कुछ टैरिफ लगाए हैं। बाकी पर बातचीत चल रही है। हमारे लिए, जब तक हमें तुलनात्मक लाभ या तुलनात्मक ड्यूटी का फायदा मिलता रहेगा,

मुझे लगता है कि भारत आगे बढ़ता रहेगा और अमेरिका में मौजूद बड़े मौकों का फायदा उठाता रहेगा”। गौरतलब है कि शुरू से ही भारत ने यह साफ कर दिया है कि अगर वह किसी भी परिस्थिति में झुकेगा नहीं और भारत के लोगों के हितों में ही फैसला लेता रहेगा, चाहे वह कहीं पर भी हो।

India-US Trade Deal पर क्या बोले पीयूष गोयल

बता दें कि India-US Trade Deal पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हमने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दिया है, जिसकी घोषणा हमारे नेताओं ने 3 फरवरी को की थी।

यह समझौता तब लागू होगा जब अमेरिका यह सुनिश्चित कर लेगा कि हमें अपने प्रतिस्पर्धियों जैसे हमारे पड़ोसी देशों और आसियान क्षेत्र के देशों की तुलना में बेहतर स्थिति मिले। बीटीए के पहले चरण का आधार यही था। और एक बार जब यह आधार फिर से बन जाएगा, तो अमेरिका के साथ बीटीए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। भारत अपने निर्यात को बढ़ाता रहेगा और अमेरिका में मौजूद बड़े अवसरों का लाभ उठाता रहेगा।”

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 3, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026