---Advertisement---

US-India Trade Deal: अमेरिका के नए फैसले से भारत में हड़कंप! भारत को देना होगा 100 टैरिफ, जानें सबकुछ

US-India Trade Deal: पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका के रिश्तों में लगातार करवाहट देखी जा रही है। जिसने चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 29, 2026 11:35 पूर्वाह्न

US-India Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

US-India Trade Deal: अमेरिका के एक फैसले ने एक बार फिर भारत की टेंशन बढ़ा दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में भारत और अमेरिका के रिश्तों में लगातार करवाहट देखी जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप लगातार बीच-बीच में भारत को झटका देते रहते है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अमेरिकी सीनेट ने रूसी ऊर्जा के बड़े खरीदारों पर और पाबंदियां लगाने और ईरान के खिलाफ़ सज़ा बढ़ाने वाले एक लंबे समय से प्रतीक्षित द्विदलीय बिल को आगे बढ़ाया है।

इससे दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा समर्थित और लंबे समय से अटके पड़े कानून के पारित होने का रास्ता साफ हो गया है। अगर यह बिल पास हो जाता है तो भारत समेत कई देशों की टेंशन बढ़ सकती है।

अमेरिका के नए फैसले से भारत में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक अगर यह बिल पास हो जाता है तो अमेरिका की तरफ से भारत, चीन समेत दुनिया के कई देशों पर यूएस 100 प्रतिशत टैरिफ लगा सकता है जो भारत के लिए एक चिंता का विषय है। अमेरिका की तरफ से यह दावा किया गया है कि भारत और चीन लगातार रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है और रूस उस पैसों का इस्तेमाल यूक्रेन पर हमले के लिए कर रहा है।

अगर इस बिल की बात करें तो यह बिल ट्रंप को रूसी तेल और गैस के बड़े खरीदारों – खासकर चीन और भारत – से आने वाले सामान पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार भी देगा। यानि अगर बिल पास हो जाता है तो भारत की चिंता बढ़ सकती है।

100 प्रतिशत टैरिफ से भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें

अमेरिका की तरफ से भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाता है तो अमेरिका को होने वाला भारतीय निर्यात महंगा हो सकता है। इंजीनियरिंग, स्टील, टेक्सटाइल और अन्य निर्यात क्षेत्रों पर दबाव बढ़ सकता है। भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में तनाव बढ़ने की संभावना रहेगी। वैश्विक सप्लाई चेन और निवेशकों की धारणा पर भी असर पड़ सकता है।

हालांकि, यह सब इस बात पर निर्भर करेगा कि अमेरिकी कानून अंतिम रूप लेता है या नहीं और राष्ट्रपति इस अधिकार का उपयोग करते हैं या नहीं। माना जा रहा है कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो भारत पर भारी भरकम टैरिफ लग सकता है। वहीं अब देखना होगा कि भारत इस स्थिति से कैसे निपटता है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026