---Advertisement---

Indian Economy: दुनिया में भारत का दबदबा देख घबराए कई देश! जापान को पीछे छोड़ रचा नया इतिहास; समझे इसके मायने

Indian Economy: भारत दुनिया में लगातार नए आयाम लिख रहा है। आलम यह है कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 31, 2025 12:32 अपराह्न

Indian Economy
Follow Us
---Advertisement---

Indian Economy: भारत दुनिया में लगातार नए आयाम लिख रहा है। आलम यह है कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि जापान को पछाड़कर इंडिया दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वहीं तीसरी की और तेजी से अग्रसर है। सरकार के अनुसार, 2030 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। मालूम हो कि भारत की वास्तविक जीडीपी में 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत और पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है। जो भारत के लिए गेमचेंजर से कम नहीं है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दुनिया में भारत का दबदबा देख घबराए कई देश – Indian Economy

भारत की बढ़ती ताकत देख दुनिया के कई देश घबरा गए है। जिसकी वजह से भारत को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। इसके अलावा भारत के पड़ोसी देश जैसे – नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका को अस्थिर किया गया, ताकि भारत पर इसका असर दिख सके। हालांकि फिर भी भारत लगातार अपनी लक्ष्य की और तेजी से बढ़ रहा है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना चुका है। सरकार के मुताबिक 2030 तक भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जो कहीं ना कहीं चीन और अमेरिका की टेंशन बढ़ाने की लिए काफी है।

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत के लिए साबित होगी गेमचेंजर

विश्व बैंक ने 2026 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है; मूडीज़ का अनुमान है कि भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जी20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2025 के लिए अपने अनुमानों को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.2 प्रतिशत कर दिया है। ओईसीडी ने 2025 में 6.7 प्रतिशत और 2026 में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। माना जा रहा साल 2026 में भी भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा। जो कई मायने में गेमचेंजर साबित होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 20, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 20, 2026