---Advertisement---

Nikitha Godishala Murder Case में भारतीय दूतावास की दो टूक! एक्स बॉयफ्रेंड पर मामला दर्ज कर अमेरिका में जांच शुरू, कैसे जुड़े अर्जुन से तार?

Nikitha Godishala Murder Case में भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया सामने आई है। निकिता के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 5, 2026 12:58 अपराह्न

Nikitha Godishala Murder Case
Follow Us
---Advertisement---

Nikitha Godishala Murder Case: विदेशी सरजमी पर भारतीय मूल की एक युवती की हत्या खूब सुर्खियों में है। पूरा मामला अमेरिका के मैरीलेंड में रहने वाली निकिता राव गोदिशाला की हत्या से जुड़ा है जिसके आरोप युवती के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन शर्मा पर हैं। निकिता गोदिशाला मर्डर केस की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। अमेरिकी पुलिस ने इस मर्डर केस में निकिता गोदिशाला के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन के खिलाफ फर्स्ट और सेकेंड डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया है। सवाल है कि निकिता गोदिशाला मर्डर केस के तौर अर्जुन शर्मा से कैसे जुड़ रहे हैं? अमेरिका से भारत लौट चुके अर्जुन के लिए आगे क्या परिस्थिति बन सकती है? तो आइए इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

भारतीय दूतावास की Nikitha Godishala Murder Case में प्रतिक्रिया

अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास की निकिता गोदिशाला मर्डर केस में खास प्रतिक्रिया सामने आई है।

दूतावास की ओर से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “दूतावास निकिता गोदिशाला के परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान कर रहा है। दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ भी इस मामले की जांच कर रहा है।” मालूम हो कि 27 वर्षीय निकिता गोदिशाला का शव उनके एक्स बॉयफ्रेंड के कमरे से बरामद हुआ है जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

अर्जुन शर्मा से कैसे जुड़े निकिता गोदिशाला मर्डर केस के तार?

इस पूरे घटनाक्रम पर बारीक नजर जमाए तो इस सवाल का जवाब मिल जाता है। बीते दिनों 2 जनवरी को अर्जुन शर्मा ने ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंट निकिता राव गोदिशाला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक अर्जुन ने नए साल की शाम को मैरीलैंड शहर में स्थित अपने अपार्टमेंट में निकिता गोदिशाला को आखिरी बार देखा था। इसके ठीक बाद अर्जुन भारत लौट आया।

शिकायत दर्ज कराने के अगले दिन 3 जनवरी को निकिता का शव उसी के घर से बरामद हुआ जो सीधे तौर पर इस मर्डर केस में अर्जुन शर्मा की संलिप्तता की ओर इशारा करता है। निकिता जो 2021 में जेएनयू से पढ़कर अमेरिका मास्टर्स के लिए गई, वो वहीं डेटा और स्ट्रेटजी एनालिस्ट के तौर पर कार्यरत थी, उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं। ऐसे अर्जुन शर्मा के तार इस मर्डर केस से जुड़ रहे हैं और अमेरिकी पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026