---Advertisement---

Indian Passport: खुशखबरी! इस देश मे अब बिना वीजा के घूम सकेंगे भारतीय पर्यटक, जानें पूरी डिटेल

Indian Passport: थाइलैंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो महीने के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देने का फैसला किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 9, 2024 2:30 अपराह्न

Indian Passport
Follow Us
---Advertisement---

Indian Passport: अगर आप भी घूमने की शौकीन है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल थाइलैंड सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दो महीने के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देने का फैसला किया है। मालूम हो कि भारतीय पर्यटक हर साल भारी संख्या में थाइलैंड और उसकी आस- पास जगहों को धूमने जाते है। बीते कुछ सालों में भारतीय पर्यटकों का थाइलैंड की तरफ रूझान काफी बढ़ा है।

93 देश ले सकेंगे फ्री वीजा का फायदा

बता दें कि थाईलैंड सरकार ने पर्यटन को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए इस नियम में भारत समेत कुल 93 देशों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि कोविड – 19 के बाद थाईलैंड के पर्यटन में काफी कमी दर्ज की गई थी। इससे निपटने के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नए नियम लागू किए है। इन नियमों मे मुख्य रूप से वीजा नियमों में छूट शामिल है।

इस महीने से लागू होगा नया नियम

थाईलैंड सरकार द्वारा नए नियमों के तहत दूसरें देशों के कर्मचारियों, छात्रों और रिटायरड लोगों को लंबी अवधि तक रहने की अनुमति देना शामिल है। थाईलैंड सरकार को इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक वीजा से जुड़े नए नियम अगल महीने से लागू होंगे। इसके साथ, अन्य देशों के श्रमिकों को पांच साल की विस्तारित वीज़ा अवधि का लाभ मिलेगा, जिसमें प्रत्येक प्रवास में 180 दिन की अनुमति होगी।

थाइलैंड में घूमने की बेहतरीन जगह

पर्यटक थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में घूम सकते है। इसके अलावा पर्यटक चियांग माई, फुकेत अयुथया, सुखोथाई और क्राबी जैसी मशहूर जगहों पर घूम सकते है। साल 2023 में थाईलैंड में 2.45 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे। थाईलैंड सरकार ने इस बार 2.5 से 3 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026