Iran-US Tension: मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव का दौर देखने को मिला है। आमने-सामने वही पुराने प्रतिद्वंदी हैं जो तेहरान में हुई प्रदर्शन के बाद एक-दूसरे की मुखालफत कर रहे हैं। यहां बात अमेरिका और ईरान के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, ईरान के पर्शियन गल्फ में स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी नौसेना की वॉर एक्सरसाइज हुई है।
इस दौरान युद्धपोत को उड़ाने का प्रशिक्षण भी चल रहा है। इस नए तकनीक से कई सवालों को जन्म दिया है। क्या अमेरिका-ईरान अब लंबे इंतजार के बाद जंग के मैदान में उतरने को तैयार है? तेहरान पर क्या अगले 24 घंटे भारी पड़ सकते हैं? ऐसे तमाम सवाल हैं जो ईरानी नौसेना की वॉर एक्सरसाइज के बाद उठ रहे हैं। आइए ऐसे सभी सवालों का जवाब ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।
ईरान के पर्शियन गल्फ में वॉर एक्सरसाइज को लेकर उठे सवाल!
तेहरान की हुकूमत काफी उतार-चढ़ाव का सामना कर रही है। दरअसल, ईरान में मुल्ला शासन के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की आग तेजी से फैली और बात हिंसा तक आ गई। फिर अमेरिका-ईरान आमने-सामने हो गए। अमेरिका की नौसेना का एक बेड़ा मिडिल ईस्ट में तैनात है। हर दिन अमेरिका-ईरान के बीच जंग छिड़ने की कयासबाजी लगाई जाती है। हालांकि, अब इन कयासों को नई धार मिल गई है।
दरअसल, ईरानी नौसेना ने पर्शियन गल्फ में वॉर एक्सरसाइज कर सबको चौंका दिया है। इस युद्धाभ्यास के दौरान ईरानी नेवी ने युद्धपोत को उड़ाने की प्रैक्टिस की है। इतना ही नहीं, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइलें दागने की खबर भी हैं। यही वजह है अमेरिका-ईरान के बीच तनाव नए सिरे से बढ़ गया है और दोनों मुल्क के बीच युद्ध छिड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
क्या तेहरान पर भारी पड़ेंगे अगले 24 घंटे?
इस सवाल का पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अली खामेनेई को लेकर तल्ख हैं। प्रेसिडेंट ट्रंप ने साफ किया है कि यदि ईरान समझदारी नहीं दिखाएगा, तो उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। दूसरी ओर ईरान भी सख्त है। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का कहना है कि मिसाइलों पर कोई समझौता नहीं करेंगे। जुबानी तल्खियों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान द्वारा मिसाइल दागना और नेवी का युद्धाभ्यास लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
ईरान चारो तरफ से घिरा है। 500 फाइटर जेट वक्त ईरान की घेराबंदी कर प्रेसिडेंट ट्रंप के इशारे का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि तेहरान के लिए अगले 24 घंटे अहम बताए जा रहे हैं। यदि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इशारा किया, तो तेहरान पर एक के बाद एक कई हमले हो सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तनाव के बीच अमेरिका का अगला कदम क्या होता है।
