---Advertisement---

गर्दन पर मारा मुक्का और खींचे बाल..! आयरलैंड में भारतीय मूल की मासूम बच्ची संग क्रूरता, नस्लीय हमलों की आग में झुलस रहा देश

Ireland Attack: आयरलैंड के वॉटरफोर्ड शहर में लड़कों के एक समूह ने भारतीय मूल की एक मासूम बच्ची के साथ क्रूरता की है जो मुल्क में नस्लीय हमलों की आग को दर्शाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 7, 2025 12:35 अपराह्न

Ireland Attack
Follow Us
---Advertisement---

Ireland Attack: सात समंदर पार आयरलैंड में नस्लीय हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसकी ज़द में एक मासूम बच्ची भी आ गई है। दरअसल, बीते कल आयरलैंड के वॉटरफोर्ड शहर में हैवानों ने एक 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर हमला बोल दिया। 12-14 साल के बच्चों के गैंग ने मासूम बच्ची के गर्दन पर मुक्का मारा, बाल खींचे और बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर भी लात मारा। Ireland Attack की ये खबर सामने आने के साथ ही सनसनी सी मची हुई है। सोशल मीडिया पर मासूम बच्ची संग हुई क्रूरता की खूब आलोचना हो रही है। डबलिन से टालघाट और क्लोंडाल्किन समेत पूरे आयरलैंड में हो रहे नस्लीय हमले में पूरा देश झूलस रहा है और इसकी ज़द में मासूम भारतीय मूल के लोग आ रहे हैं।

आयरलैंड में भारतीय मूल की 6 वर्षीय मासूम बच्ची संग क्रूरता

नस्लीय हमलों की आग में आयरलैंड झुलस रहा है। ताजा मामला वॉटरफोर्ड शहर से सामने आया है जहां भारतीय मूल की एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची संग क्रूरता की गई है। घर के बाहर खेल रही 6 वर्षीय मासूम को 12-14 साल के लड़कों ने घेर लिया। इसके बाद बच्ची को जमकर पीटा गया। पीड़िता की मां ने आयरिश मिरर अखबार को बताया कि लड़कों के गैंग ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को निशाना बनाया। बच्ची के बाल खींचे, प्राइवेट पार्ट पर वॉर किया और गर्दन पर मुक्का मारा।

पीड़िता की मां के मुताबिक हमलावर बच्चों ने “गंदे भारतीय, भारत वापस जाओ” का नारा भी लगाया। ये आयरलैंड में नस्लीय भेदभाव को दर्शाता है। भारतीय मूल की जिस बच्ची संग क्रूरता हुई है उसका परिवार केरल के कोट्टायम का रहने वाला है। पीड़िता की मां एक नर्स हैं जो अपने पति के साथ पिछले 8 सालों से आयरलैंड में रहती हैं। हाल ही में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता भी मिली है। उनका कहना है कि मैं आयरिश नागरिक बनकर बहुत खुश थी, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं यहां की नहीं हूं।

नस्लीय हमलों की आग में झुलस रहा देश

गौरतलब है कि आयरलैंड में नस्लीय हमलों का दौर जारी है। पिछले कई दिनों में भारतीय मूल के लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाए जाने की खबर सामने आ चुकी है। डबलिन के टालघाट और क्लोंडाल्किन जैसे क्षेत्र पहले ही नस्लीय हमलों से जूझ रहे हैं। मामला इस कदर बढ़ गया कि आनन-फानन में डबलिन में भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर भारतीय नागरिकों को देश में सावधान रहने की चेतावनी दे दी। आयरलैंड में नस्लीय हमलों की आग में धीरे-धीरे पूरा देश झुलस रहा है जिससे निपटने की सख्त आवश्यकता है, ताकि भारतीय मूल के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

जुलाई 17, 2026

Rain Alert 18 June 2026

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

कल का मौसम 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

Jharkhand News

जुलाई 17, 2026