---Advertisement---

Israel-Hamas Conflict: आतंकी हमले पर PM नेतन्याहू की सख्‍त चेतावनी-‘हमास के सभी ठिकाने को मलबे में बदल देंगे, गाजा के लोगों को भी किया आगाह

Israel-Hamas Conflict: फिलिस्तीन चरमपंथी ग्रुप हमास ने एक बार फिर इज़राइल पर लगभग 5000 रॉकेट दागकर आतंकी हमले को अंजाम दिया है। इस क्रम में इज़राइल ने भी इसे बड़ा हमला करार देते हुए अपने देशवासियों को सूचित कर दिया है कि वो युद्ध में है और हमास को इस कार्रवाई के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 8, 2023 5:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas Conflict: फिलिस्तीन चरमपंथी ग्रुप हमास ने एक बार फिर इज़राइल पर लगभग 5000 रॉकेट दागकर आतंकी हमले को अंजाम दिया है। इस क्रम में इज़राइल ने भी इसे बड़ा हमला करार देते हुए अपने देशवासियों को सूचित कर दिया है कि वो युद्ध में है और हमास को इस कार्रवाई के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजराइल की ओर से पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध का ऐलान करते हुए कहा है कि हमास को इस हमले की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और साथ ही पीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि हम हमास के ठिकानों को ‘मलबे में बदल’ देंगे। नेतन्याहू ने एहतियात के तौर पर गाजा निवासियों को अपने स्थानों को छोड़ने के लिए कहा है। वहीं दावा किया जा रहा है कि हमास की क्षमताओं को नष्ट करने के लिए आईडीएफ (इज़राइल डिफेंस फोर्स) अपनी पूरी ताकत झोंक देगा।

पीएम नेतन्याहू ने किया युद्ध का ऐलान

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास द्वारा शुरू किए गए हमले को लेकर युद्ध का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इज़राइल की सेना आतंकियों को मारकर लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं इसके अलावा आतंकियों द्वारा कब्जा किए गए जगहों को भी उनसे छुड़ाने का काम किया जा रहा है। नेतन्याहू ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि इस हमले के लिए हमास को बड़ी कीमत चुकानी होगी।

पीएम नेतन्याहू ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमास की क्षमताओं को नष्ट करने के लिए आईडीएफ (इज़राइल डिफेंस फोर्स) अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। उन्होंने ये भी कहा कि हम उन्हें पूरी तरह से तबाह कर देंगे।

इजराइल पर दागे गए 5000 से ज्यादा रॉकेट

इजराइल का दावा है कि आतंकी संगठन हमास ने उसके देश पर बीते दिन की सुबह लगभग 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। दावा किया जा रहा है कि हमास ने पूरी तैयारी के साथ हवाई हमले के साथ जमीनी घुसपैठ कर गोलीबारी भी की है जिससे इजराइल को बहुत नुकसान हुआ है। इसके बाद से स्थिति को देखते हुए इजराइल ने युद्ध का ऐलान कर दिया है। खबर है कि अब तक इस युद्ध में दोनों तरफ से 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026

Leave a Comment