---Advertisement---

Israel Hamas War: इजराइली सेना ने तोड़ी दुश्मन की कमर, हमास के चीफ कमांडर को किया ढ़ेर; जानें युद्ध से जुड़े ताजा अपडेट

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध का क्रम जारी है। इस दौरान इजराइली सेना की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इजराइली सेना ने बीती रात की गई बमबारी में आतंकी गुट हमास के हवाई विंग के प्रमुख अबू मुराद को मार गिराया है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 14, 2023 8:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच युद्ध का क्रम जारी है। इस दौरान इजराइली सेना की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इजराइली सेना ने बीती रात की गई बमबारी में आतंकी गुट हमास के हवाई विंग के प्रमुख अबू मुराद को मार गिराया है। इस कार्रवाई को इजराइली सेना ने हमास के एक मुख्यालय को निशाना बनाते वक्त अंजाम दिया। इसे हमास के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि हमास की आतंकी सेना पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

इजरायली सेना ने दावा किया है कि बीती रात हमास पर किए गए आक्रमण के दौरान हमने हमास के हवाई विंग के प्रमुख अबू मुराद को मार गिराया। इजरायली सेना का ये भी दावा है कि हमास लगातार अबू मुराद के नेतृत्व में ही इजराइल पर हमला कर रहा था। ऐसे में इस कार्रवाई को इजराइल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इजराइली सेना का दावा

इजराइल और हमास के जंग का असर ज्यादातर स्थानिय नागरिकों पर ही है। इसके तहत अब तक युद्ध में दोनों तरफ से हजारों लोगों के मौत होने की खबर है। इसमें ज्यादातर स्थानिय नागरिक शामिल हैं। वहीं अगर वर्तमान की बात करें तो इजराइली सेना ने दावा किया है कि गाजा में हमास आतंकियों द्वारा 120 से अधिक नागरिकों को फिर से बंदी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सेना ने हमास पर कार्रवाई के क्रम को जारी रखने की बात भी कही है।

गाजा वासियों को नुकसान पहुंचा रहा हमास

इजराइली सेना का दावा है कि हमास लगातार शरण लेने के लिए गाजा वासियों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके तहत सरेआम गोलियों से भूनकर उनकी हत्या की जा रही है। इजराइली सेना का कहना है कि हम ऐसे आतंकी संगठन के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं जो कि मानवता के खिलाफ है। बता दें कि इजराइल ने बीते दिनों ही गाजा के सभी निवासियों से अपील की थी कि लोग 24 घंटों के अंदर अपने घरों को छोड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर शरण लें। इससे हमास पर कार्रवाई का क्रम जारी रखने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment