---Advertisement---

Israel-Hamas War: फिलिस्तीनियों के लिए छलका पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का दर्द, कही बड़ी बात

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग का दौर आज 29वें दिन भी लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि इस भीषण जंग की चपेट में आने से अब तक इजरायल और फिलिस्तीन की ओर से 11000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 5, 2023 3:29 अपराह्न

Israel-Hamas War
Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग का दौर आज 29वें दिन भी लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि इस भीषण जंग की चपेट में आने से अब तक इजरायल और फिलिस्तीन की ओर से 11000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस क्रम में अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फिलिस्तीनियों के दर्द और पीड़ा की बात की है। इसके साथ ही ओबामा ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले की निंदा भी की है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी बीते दिनों जंग के बीच इजरायल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने गाजा में बसे आम नागरिकों के सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त की थी।

हमास के हमले की निंदा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि हमास का कृत्य विभत्स है और इस पर कोई सफाई नहीं दी जा सकती। वहीं पूर्व राष्ट्रपति ने गाजा में आम नागरिकों पर हो रहे हमले पर भी चिंता व्यक्त की है।

फिलिस्तीनियों को लेकर ओबामा का नरम रुख

बराक ओबामा ने फिलिस्तीनियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि फिलिस्तीनियों के साथ जो हो रहा है वो बर्दाश्त के बाहर है। ओबामा ने कहा कि गाजा पट्टी में लगातार हो रही बमबारी के कारण हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। ये चिंता का विषय है कि इजरायल और हमास की जंग में आम नागरिक मारे जा रहे हैं।

हमास के साथ इजरायल की आलोजना

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक पॉडकास्ट के दौरान हमास के साथ ही इजरायल के कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने काह कि वर्तमान समय में जंग की चपेट में आने से जो लोग मारे जा रहे हैं उनका हमास से कोई संबंध नहीं है। इसके साथ ही ओबामा ने इजरायली सेना की ओर से गाजा पट्टी में लगातार हो रहे एयरस्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए हैं और आम नागरिकों के मौत पर चिंता व्यक्त की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran War

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 27, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

POK Protest

जून 25, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026