---Advertisement---

Israel-Hamas War: इजरायल में अब ‘आपातकालीन सरकार’, नेतन्याहू ने हमास को धरती से मिटाने की खाई कसम; जानें आतंकियों को क्‍यों कहा ‘मुर्दा’

Israel-Hamas War: हमास और इजरायल के बीच के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। बता दें कि पीएम को हमास के खिलाफ विपक्ष का भी समर्थन मिल गया है, क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं। हमास का हर एक आतंकी ‘डेडमैन’ – इजरायली पीएम इजरायल और हमास के बीच छड़ी ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 12, 2023 4:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Israel-Hamas War: हमास और इजरायल के बीच के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। बता दें कि पीएम को हमास के खिलाफ विपक्ष का भी समर्थन मिल गया है, क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।


हमास का हर एक आतंकी ‘डेडमैन’ – इजरायली पीएम


इजरायल और हमास के बीच छड़ी जग में अब इजरायली पीएम को विपक्ष का भी समर्थन मिल गया है। हमास के खिलाफ विपक्ष और मौजूदा सरकार ने बुधवार को एक आपातकालीन सरकार बनाई। इजरायल की नई युद्ध कैबिनेट ने हमास को धरती से मिटा देने की कसम खाई है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन ने इस सरकार से मुलाकात के बाद कहा कि अब हमास का हर एक आतंकी ‘डेडमैन’ यानी की मृत व्यक्ति है। उनके साथ ही बेनी गेंट्ज ने भी दोहराया कि यह युद्ध का समय है।

वॉर कैबिनेट में दो खास लोग


वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति जब आइटम ने इजरायली प्रधानमंत्री से बात की और कहा कि इजरायल को युद्ध को नियमों के साथ ही लड़ना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि गाजा पर इजरायल के हमलों से अब तक 1200 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1100 लोग घायल हैं। वहीं हमास की बात करें तो हमास ने इजरायल के करीब 150 लोगों को बंधक बनाकर रखा है।

एक बयान में कहा गया, ‘युद्ध की अवधि के दौरान, ऐसे किसी भी बिल या सरकारी निर्णय को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा जो युद्ध के संचालन से संबंधित न हो। सभी वरिष्ठ नियुक्तियां युद्ध अवधि के दौरान स्वचालित रूप से बढ़ा दी जाएंगी।’ आपातकालीन सरकार सैन्य कार्रवाई को व्यापक राष्‍ट्रीय सहमति देगी। वॉर कैबिनेट में दो ऐसे ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया है जो सैन्य रणनीति में विशेषज्ञ हैं। बता दें कि गैंट्ज और गाडी ईसेनकोट सरकार में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए हैं और दोनों ही एक समय पर इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के मुखिया भी रह चुके हैं। इसके साथ ही आगे एक बयान में कहा गया कि नई कैबिनेट की घोषणा गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों के बर्बर हमलों के मद्देनजर की गई है।

बाइडन ने की यहूदियों से मुलाकात


वहीं तरफ अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को वाशिंगटन में यहूदी नेताओं से मुलाकात की और कहा कि हमास के इजरायल पर हुए हमले को ‘होलोकोस्‍ट के बाद से यहूदियों के लिए सबसे खतरनाक दिन’ है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि शनिवार का हमला ‘यहूदियों के खिलाफ क्रूरता का अभियान’ था। बाइडन के शब्‍दों में, ‘हमले पर खामोशी मिलीभगत को बयां करती है। मैं चुप रहने से इनकार करता हूं।’ बाइडन ने बताया कि उन्‍होंने बुधवार को इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ फिर से बात की है। अमेरिका, इजरायल की सेनाओं को अतिरिक्त सैन्य सहायता में इजाफा कर रहा है। साथ ही बंधक संकट के हर पहलू पर भी काम हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

अक्टूबर 18, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Leave a Comment