---Advertisement---

Israel-Iran Conflict के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei को महंगा पड़ा कड़ा तेवर! ‘X’ अकाउंट हुआ सस्पेंड

Israel-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle-East) में इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी संघर्ष की दास्तां कम होने का नाम नहीं ले रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 28, 2024 11:04 पूर्वाह्न

Israel-Iran Conflict
Follow Us
---Advertisement---

Israel-Iran Conflict: मध्य-पूर्व (Middle-East) में इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी संघर्ष की दास्तां कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों ही इजरायल ने ईरान (Israel-Iran Conflict) की राजधानी तेहरान (Tehran) समेत कुछ अन्य प्रमुख शहरों में जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई हमले किए थे। दावा किया गया कि इजरायल (Israel) की ओर से किए इस हमले में ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस प्रकरण से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है।

दरअसल ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) ने इजरायल की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई की निंदा अपने नए एक्स अकाउंट से हिब्रू भाषा में की थी। जानकारी के मुताबिक, खामानेई का ये कड़ा तेवर उन्हें महंगा पड़ गया है। इस पोस्ट के बाद उनका नया एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया जिसको लेकर सुर्खियां बन रही हैं।

Israel-Iran Conflict- Ayatollah Ali Khamenei को महंगा पड़ा कड़ा रूख

इजरायल-ईरान के बीच छिड़े संघर्ष (Israel-Iran Conflict) के दौर से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुआ। जानकारी के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) ने कड़ा रूख दिखाते हुए इजरायल के जवाबी कार्रवाई की निंदा की थी।

खामेनेई के नए एक्स अकाउंट से हिब्रू भाषा में पोस्ट जारी कर लिखा गया कि “इजरायल शासन ईरान के संबंध में अपनी गणना में गलती की है। हम उसे समझाएंगे कि ईरानी राष्ट्र के पास क्या शक्ति, क्षमता, पहल और इच्छा है।” खामेनेई के इस पोस्ट के बाद ‘एक्स’ की ओर से उनका नया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।

अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्ट के मायने

ईरानी सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के नए एक्स अकाउंट को भले ही सस्पेंड कर दिया हया है, लेकिन उनके पोस्ट से ईरान की विचारधारा स्पष्ट है। खामेनेई की ओर से ये कहना कि “इजरायल शासन ने ईरान के संबंध में अपनी गणना में गलती की है”, दर्शाता है कि ईरान पूरी तत्परता और मजबूती से इजरायल का सामना करने के लिए तैयार बैठा है।

इतना ही नहीं, ईरान (Israel-Iran Conflict) जवाबी कार्रवाई के लिए भी पूरी तरह से तैयार बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि निकट भविष्य में मध्य-पूर्व (Middle-East) में एक बार फिर खलबली देखने को मिल सकती है और ईरान, इजरायल पर जवाबी कार्रवाई करता नजर आ सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 23 June 2026

जून 22, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 22, 2026

Anurag Dhanda

जून 22, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 22, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 22, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 22, 2026