---Advertisement---

क्या परमाणु बम बना सकता है ईरान? US, Israel को क्यों रहना चाहिए सतर्क, Ayatollah Ali Khamenei के बयान से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप

Israel Iran War: एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान इजरायल पर जल्द हमला कर सकता है, जिसके बाद मीडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 2, 2024 2:47 अपराह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: Israel Iran War किसी से छुपा नहीं है। आलम यह है कि दोनों देश एक दूसरे के खून के प्यासे बन बैठे है। बता दें कि अक्टूबर के शुरूआत में ईरान ने इजरायल पर 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया था जिसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया था। इजरायल ने भी ईरान पर जवाबी कार्रवाई की थी। वहीं अब ईरान द्वारा दिए एक बयान से एक बार फिर दुनिया की टेंशन बढ़ गई है। चलिए आपको समझाते है कि क्या है पूरा माजरा।

Iran के बयान से मचा हड़कंप

दरअसल टीवी9 भारतवर्ष के एक आर्टिकल के अनुसार ईरान के विदेश नीति सलाहकार डॉ. कमाल खर्राजी ने कहा है कि “ईरान परमाणु बम बनाने में सक्षम है। (Israel Iran War) जो इसके बीच में बाधा बन रहा है, वह ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई का 2010 में दिया गया फतवा है”। कमाल खर्राजी के इस बयान के बाद पूरी दुनिया में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, क्या परमाणु बम बना सकता है ईरान और अगर हां तो यह दुनिया के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, खासकर US और Israel के लिए?

US, Israel को क्यों रहना चाहिए सतर्क

गौरतलब है कि US, Israel का सबसे अच्छा दोस्त है और कई बार उसने यह साबित भी किया है, वहीं अब सवाल यह है अगर ईरान परमाणु बम बनाता है तो इजरायल और यूएस को सतर्क क्यों हो जाना चाहिए? तो हम आपके बता दें कि Iran और Israel के बीच पहले से ही तनातनी जारी है और इजरायल अमेरिका का सबसे अच्छा दोस्त है यानि अगर इजरायल का नुकसान होता है तो अमेरिका का नुकसान होना भी निश्चित है(Israel Iran War)।

Ayatollah Ali Khamenei के आदेश से मचा हड़कंप

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei ने इजरायल पर हमले की तैयारी के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी जानकारी खुद तीन ईरानी अधिकारियों ने दी है। गौरतलब है कि इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद भी Khamenei ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया जाहिर की थी। (Israel Iran War) अगर इस रिपोर्ट की माने तो आने वाले समय में ईरान इजरायल पर बड़ा हमला कर सकता है। वहीं अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि दोनों देशों का अगल कदम क्या होगा। और क्या है युद्ध तीसरे विश्व युद्ध का यलगार होगा। क्योंकि धीरे- धीरे मीडिल ईस्ट के कुछ देश ईरान के समर्थन में बयानबाजी कर रहे है और रूस भी ईरान के समर्थन में उतर आया है। वहीं इजरायल के साथ अमेरिका कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है (Israel Iran War)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

Rain Alert 18 March 2026

अप्रैल 17, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026