---Advertisement---

Israel Iran War: बाजार में उथल-पुथल, शेयरों में भारी गिरावट, तो सोने चांदी व कच्चें तेल के दामों में आया उछाल; क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानें डिटेल

Israel Iran War: इजयारल ने बीती रात ईरान के परमाणु, सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया, इसकी पुष्टि खुद इजरायल ने ही की है। जिसके बाद तीसरे विश्व युद्ध की संंख्या बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2025 11:11 पूर्वाह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 दुनिया के लिए अच्छा साल साबित नहीं हो रहा है, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि लगातार युद्ध की खबरेे सामने आ रही है, इसी बीच अब इजयारल ने बीती रात ईरान के परमाणु, सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया, बता दें कि इसकी पुष्टि खुद इजरायल ने ही की है, साथ ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्र के नाम संबोधित किया और आने वाले दिनों के लिए लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं Israel Iran War का असर दुनिया में भी देखने को मिल रहा है, कच्चे तेल की कीमतों में भारत उछाल देखने को मिल रहा है, तो वहीं शेयर मार्केट में भी गिरावट दर्ज की गई है। आईए आज इस लेख के माध्यम से समझते है कि भारत पर इसका कितना असर पड़ने वाला है।

Israel Iran War के बीच बाजार में उथल-पुथल और शेयरों में भारी गिरावट

मालूम हो कि अमेरिका ने पहले ही अपने सैनिकों को ईरान से वापस बुलाने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद इजरायल ने ईरान के कई परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है। गौरतलब है कि इस Israel Iran War का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। बाजार में उथल-पुथल देखा जा रहा है तो वहीं शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है, भारतीय शेयर बाजार खुलते ही 1200 प्वाइंट नीचे लुढ़क गया है, जिससे निवेशकों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। इसके अलावा कच्चे तेल के दामों में भारी उछाल देखा गया है, मालूम हो कि भारत ईरान से भी कच्चा तेल खरीदता है, जिसके बाद कई तरह केे सवाल खड़े हो रहे है, क्या भारत में पेट्रोल, डीजल कीमतें बढ़ने वाली है।

इजरायल ईरान युद्ध के बीच भारत पर इसका कितना असर पड़ेगा?

आपको बताते चले कि भारत ईरान से कच्चा तेल, सूखा मेवा समेत कई चीजें खरीदता है, तो वहीं वह बासमती चावल, चीन, कॉफी समेत कई चीजें बेचता है। इसके अलावा भारत इजरायल से बड़ी मात्रा में आयात और निर्यात करता है, यानि Israel Iran War के कारण भारत को भी भारी नुकसान होने की उम्मीद है, जो एक चिंता का विषय है, हालांकि भारत के पास ईरान के अलावा रूस से भी कच्चे तेल खरीदने की विकल्प है।

इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध की और आगे बढ़ रही है, क्योंकि इजरायल ने ईरान ने उनके परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया है जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ईरान जवाबी कार्रवाई जरूर दिया है। इसके अलावा दोनों देशों ने इमरजेंसी घोषित कर दी है, साथ ही लोगों को एक सुरक्षित स्थान ढूढ़ने की भी नसीहत दी है, ताकि हमले के दौरान बचा जा सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026