---Advertisement---

Rashifal 1 September 2026: महीने की शुरुआत इस 1 राशि के लिए है लकी, जानें मंगलवार को स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति किन्हें देगी परेशानी

Rashifal 1 September 2026: किन राशियों के लिए मंगलवार काफी खास होने वाला है तो किसे नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जानिए भाग्य के हाल क्या बता रहे हैं जिस पर अमल करना जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2026 9:00 अपराह्न

Rashifal 1 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rashifal 1 September 2026: राशियों की वजह से आपकी जिंदगी में परिवर्तन आते हैं और ऐसे में मंगलवार भाद्र मास चतुर्थी पंचमी पक्ष कृष्ण चंद्रमा मेष राशि की तरफ संचार करने के लिए तैयार है। ऐसे में राशिफल 1 सितंबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है। कहां आपको लाभ तो कहां नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं भाग्य के तारे क्या बता रहे हैं और आपकी किस्मत कहां चमकने वाली है। जाहिर तौर पर हिंदू धर्म में राशियों की चाल पर लोग काफी यकीन करते हैं।

Rashifal 1 September 2026 में मेष राशि की किस्मत

मेष राशि के लिए अगर भाग्य के हाल की बात करें तो परिवार में खुशियों का माहौल बना रहने वाला है। बिजनेस में उच्च अधिकारियों से सम्मान मिलने की संभावना है तो परिवार के लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होने की संभावना नजर आ रही है। बिना सोचे समझे कोई भी काम करने से बचें।

 

वृष राशि कहां हो अलर्ट

वृष राशि के लिए किस्मत की बात करें तो स्वास्थ्य के लिए आज दिन सही नहीं है। स्टूडेंट्स अगर आप करते हैं तो उसका परिणाम मिले यह जरूरी नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है नहीं तो चीजें खराब हो सकती है।

मिथुन राशि के लिए क्या है किस्मत में

राशिफल 1 सितंबर 2026 में मिथुन राशि के जातक सामाजिक कार्यों में आप अपनी संलिप्तता जारी रखेंगे और आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं आप हर काम को निर्धारित समय पर करने में यकीन रखेंगे।

कर्क राशि के लिए क्यों खास है मंगवार

कर्क राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो काम में बोझ बढ़ने से कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन इसे मानसिक तौर पर खुद पर हावी न होने दे। स्वास्थ्य के लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है तो वहीं दोस्तों के साथ मुलाकात रंग लाने के लिए तैयार है। ऐसे में जो भी करें सोच समझ कर करें।

राशिफल 1 सितंबर 2026 में सिंह राशि के लिए भाग्य

सिंह राशि के लिए अगर किस्मत की बात करें तो पारिवारिक और बिजनेस के क्षेत्र में आपका दिन बहुत लकी रहने वाला है। आप जो भी सोचे थे वह सब आप हासिल करेंगे। कोई भी फैसला सोच समझ कर ले। परिवार के साथ-साथ पार्टनर से प्यार मिलेगा और आप दोनों क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

क्यों कन्या राशि की बदल सकती है किस्मत

कन्या राशि के लिए अगर भाग्य के हाल की बात करें तो आज एक नई आमदनी की जरूरत आपकी जिंदगी में होने वाली है। प्यार में धोखा मिल सकता है लेकिन आज आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहेगी। खुशियों से भरे आज का दिन आपके लिए कई मामलों में लकी रहने वाला है।

तुला राशि के लिए क्या है भाग्यफल

स्वास्थ्य के लिहाज से तुला राशि के लिए राशिफल 1 सितंबर 2026 बिल्कुल भी सही नहीं है। खान-पान पर सावधानी बरतने के साथ-साथ धन संबंधी लेनदेन में भी सतर्कता रखना जरूरी है नहीं तो चीजें खराब हो सकती है। पार्टनर के साथ दूरियां भी बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि कहां रहे सतर्क

मंगलवार के लिए अगर किस्मत की बात करें तो वृश्चिक राशि के जातक मन में नेगेटिविटी आने ना दे। मन परेशान हो सकता है लेकिन जरूरी है कि आप खुद पर नियंत्रण रखें क्योंकि चीजें अगर आपके हिसाब से हुई तो आज आपका भाग्य चमक सकता है।

राशिफल 1 सितंबर 2026 में धनु राशि की किस्मत जानें

धनु राशि के जातक के लिए अगर भाग्यफल की बात करें तो पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना बेहद जरूरी बताया गया है। नौकरी में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है तो स्वास्थ्य को लेकर जरा भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मकर राशि के लिए भाग्य का हाल जानें

मकर राशि की किस्मत की बात करें तो दोस्तों से मुलाकात रंग लाने वाली है और पार्टनर के साथ-साथ बड़े बुजुर्ग का भी आशीर्वाद मिलेगा। जॉब में सीनियर्स का सपोर्ट मिलने वाला है और आप अपनी जिम्मेदारी निभाने की वजह से हर किसी का दिल जीत पाएंगे।

क्या करने से बचें कुंभ राशि के जातक

ग्रहों की दशा बदलने के साथ ही कुंभ राशि के जातक के लिए किस्मत मेहरबान है। घर की साज सजावट पर पैसे खर्च हो सकते है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित थे लेकिन उनके साथ संबंध आपका काफी मजबूत हो जाएगा। आज जो भी करें लेकिन राशिफल 1 सितंबर 2026 में उनका दिल ना दुखाए।

मीन राशि के लिए मंगलवार की किस्मत जानें

सितारों की दशा बदलने के साथ ही मीन राशि के जातक के लिए सितंबर की शुरुआत काफी खुशनुमा होने वाली है। आपकी बिहेवियर की वजह से लोग आपसे प्यार करेंगे तो वही संतान सुख मिलने की संभावना नजर आ रही है। अचानक आपको धन प्राप्ति भी हो सकती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 16, 2026

Donald Trump

सितम्बर 16, 2026

UPI Payment

सितम्बर 16, 2026